हाइलाइट्स
रेलवे द्वारा भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का किया जा रहा कार्य
भोपाल से राजगढ़-व्यावरा आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश से राजस्थान तक 262 किमी लंबी रेल लाइन का कार्य किया जा रहा
राजगढ़ जिले को मिलेगा सबसे अधिक फायदा
राजगढ़. भारतीय रेल मध्य प्रदेश के लोगों को नई सौगात देने जा रही है. इसके तहत भोपाल से रामगंजमंडी तक रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. इसके पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश के लोग आसानी से राजस्थान आ और जा सकेंगे. दोनों प्रदेशों के यात्रियों के लिए यात्रा करना और भी सुलभ व आरामदायक तो होगा ही, साथ ही यात्रा में लगने वाले समय की भी बचत होगी. किराए में कमी आने से लोगों को आर्थिक बचत भी होगी. किराए में करीब 100 रुपए की कमी आने के अलावा यात्रा समय भी कम लगेगा.
भोपाल से राजगढ़-व्यावरा आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा दी जा रही इस सौगात के बाद यात्री 3 घंटे की जगह 1.5 घंटे में भोपाल से व्यावरा और व्यावरा से भोपाल पहुंच जाएंगे. वहीं किराए में भी कमी आएगी. रेलवे द्वारा मध्य प्रदेश से राजस्थान तक 262 किमी लंबी भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम किया जा रहा है. रेलवे अगले साल 2024 तक इस लाइन के पूरा होने का दावा कर रहा है.
इन जिलों-तहसीलों को होगा फायदा
भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद राजगढ़, व्यावरा, नरसिंहगढ़, कुरावर, श्यामपुर, दोराहा, मुबारकगंज जैसे क्षेत्रों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा यह लाइन बनने के बाद राजगढ़ से खिलचीपुर, के आगे, भोजपुर, घाटोली, इकलेरा, जूनाखेड़ा, झालरापाटन और रामगंजमंडी जैसे क्षेत्र के लोग भी फायदे में रहेंगे.
आपके शहर से (भोपाल)

PHOTOS : भक्त ने महाकाल को अर्पित किए 7 लाख के नागराज, दान दक्षिणा की लंबी है सूची

शादी के समय कुंडली के साथ मेडिकल हिस्ट्री का मिलान जरूरी, तभी रुकेगा थैलेसीमिया

Summer Camp: छतरपुर के गांधी आश्रम में समर कैंप आयोजित, नौनिहाल मौज मस्ती के बीच सीख रहे हैं कलाएं

Crime : बदसलूकी का बदला लेने नाबालिग ने बरसाई गोलियां, मुनीम पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : BJYM ने रोजगार कार्यालय का किया घेराव, पुलिस और BJYM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प | Top News

Shivpuri City Bus: शिवपुरी में चलेंगी सिटी बसें, इन 5 रूटों पर होगा संचालन, जानें प्लान

MP BJP : दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद, डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं से की बात

Election 2023 : क्या कहता है Narmadapuram का Voter? Public Opinion | Water Problem | Road |Transport

Mumbai : Bageshwar Baba का Hindu Rastra पर बड़ा बयान, बताया कैसे बनेगा भारत हिंदू राष्ट्र? Dhirendra

Rewa News: रीवा केंद्रीय लाइब्रेरी में बनेगी 3 मंजिला नई बिल्डिंग, मिलेंगी ये सुविधाएं

Dewas : धर्म परिवर्तन के लिए आदिवासियों को लालच! एक महिला समेत 3 गिरफ्तार
नई रेल लाइन के कई फायदे
इस रूट पर नई रेल लाइन बिछ जाने के बाद इन क्षेत्रों के यात्रियों को कई तरह के फायदे होंगे. मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच दूरी में कमी आने के साथ ही रोजाना सफर करने वाले लोगों को बस की झंझट और ज्यादा किराए से मुक्ति मिलेगी. राजधानी भोपाल से सीधा संपर्क होने के बाद राजगढ़ जिले में व्यापार और व्यवसाय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. चिकित्सा, रोजगार और पढ़ाई से संबंधित कार्यों मे तेजी आएगी.
फिलहाल यह है रूट की स्थिति
भोपाल-रामगंजमंडी रेलवे लाइन के 262 किमी लंबे रूट की स्थिति फिलहाल कुछ ऐसी है कि मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रेलवे को भूमि अधिग्रहण को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खिलचीपुर-व्यावरा में राजस्थान की एक निजी कंपनी द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा. वहीं कुरावर और श्यामपुर के पास खुदाई का काम जारी है. राजधानी भोपाल के निशातपुर इलाके से अतिक्रमण को हटाकर कार्य किया जा रहा है. राजगढ़ में रेलवे स्टेशन का कार्य किया जा रहा है. राजस्थान की बात करें तो इकलेरा और घाटोली के बीच केलखायरा क्षेत्र में दो टनल बनकर तैयार हो चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian Railways, Mp news, Rail line, Rajgarh News
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 10:09 IST








