बिग बी की फिल्म में संजय दत्त को ऑफर हुआ था अहम रोल, एक्टर ने किया साफ इनकार, चमकाई साउथ सुपरस्टार की किस्मत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली-  संजय दत्त (Sanjay Dutt) 90 के दशक के उन एक्टर्स में शुमार हैं जिनका स्टाइल सबसे हटके था. अपने अनोखे स्टाइल और दमदार अभिनय से संजय दत्त ने फिल्मों की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया था. दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और नरगिस का बेटा होने के बावजूद एक्टर ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई. अपने लंबे करियर के दौरान संजय दत्त उर्फ बॉलीवुड के संजू बाबा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन कई ऐसी भी फिल्में रही हैं जिन्हें संजू बाबा रिजेक्ट कर चुके हैं. 

आज संजय दत्त द्वारा रिजेक्ट की गई एक फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा करने जा रहे हैं. ये किस्सा अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म ‘खुदा गवाह’ का है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए थे. इस जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था और ये फिल्म बॉक्स- ऑफिस पर काफी सफल भी रही थी.

इस फिल्म में बिग बी और श्रीदेवी के अलावा साउथ के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन भी नजर आए थे. उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था. शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘खुदा गवाह’ में नागार्जुन का किरदार पहले संजय दत्त को ऑफर किया गया था, लेकिन एक्टर ने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया था. 

नहीं करना चाहते थे साइड रोल-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि संजय दत्त ने इस फिल्म को अमिताभ बच्चन  की वजह से रिजेक्ट किया था. दरअसल, अमिताभ बच्चन फिल्म के लिए पहली पसंद थे और संजू बाबा को फिल्म में साइड रोल ऑफर किया गया था जिस वजह से उन्होंने फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.

नागार्जुन ने लूटी वाहवाही-
संजय दत्त के रिजेक्ट करने के बाद ‘खुदा गवाह’ में इंस्पेक्टर मिर्जा के रोल में नागार्जुन को कास्ट किया गया. उन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि, ‘खुदा गवाह’ एक मात्र ऐसी फिल्म नहीं है जिसे संजय दत्त ने रिजेक्ट किया हो. वह कई सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Sridevi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें