आइंस्‍टीन से भी तेज इस बच्‍ची का दिमाग, 11 की उम्र में इंजीनियर‍िंग की मास्‍टर डिग्री हास‍िल की, तारे गिनने की तमन्‍ना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आपसे अगर पूछा जाए कि दुनिया का सबसे इंटेल‍िजेंट इंसान कौन है ? निश्च‍ित रूप से आप अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन या स्‍टीफन हॉक‍िंग का नाम लेंगे, लेकिन आपको बता दें कि मैक्‍स‍िको (Mexico) की एक बच्‍ची का दिमाग इन दोनों से भी तेज है. इतना तेज की आप सोच भी नहीं सकते. इस बच्‍ची ने बड़े-बड़ों को मात दे दी है. इतना ही नहीं, महज 11 साल की उम्र में इसने इंजीन‍ियरिंग की मास्‍टर्स डिग्री हास‍िल कर ली है. उसकी तमन्‍ना अंतर‍िक्ष के तारे गिनना है. वह नासा की एस्‍ट्रोनॉट बनकर अपने सपने पूरा करना चाहती है.

हम बात कर रहे हैं अधारा पेरेज़ सैंशेज़ (Adhara Pérez Sánchez) की. 2 साल पहले ने अधारा ने IQ test में 162 अंक स्कोर करते हुए दुनिया को हैरान कर दिया था. उसका स्कोर महान साइंटिस्‍ट अल्‍बर्ट आइंस्टाइन (Albert Einstein)और स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking)से भी दो अंक ज्‍यादा था. अधारा ने अपनी शार्पनेस से दुनिया के सबसे तेज दिमाग वाली इन दोनों शख्‍स‍ियतों को पीछे छोड़ दिया था. बता दें कि IQ स्कोर आपके सोचने-समझने की क्षमता और जानकारी के स्तर को बताता है. हमारा दिमाग किसी काम को कितने अच्छे से तरीके से करता है, हम किसी समस्या का समाधान कितनी जल्दी और बेहतर तलाश सकते हैं, यह उसकी रेटिंग है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें