छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘ले शुरू होगे मया के कहानी’ की धूम, दर्शकों को पसंद आई अमलेश और एल्सा घोष की जोड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामकुमार नायक/रायपुर. इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्मी जगत के डायरेक्टर सतीश जैन के निर्देशन में बनी ‘ले शुरू होगे माया के कहानी’ छत्तीसगढ़ी फिल्म बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी के मुख्य किरदार अमलेश नागेश और एल्सा घोष की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला के जाने-माने यूट्यूब पर कॉमेडी एक्टर अमलेश नागेश अब छत्तीसगढ़ी फिल्मी जगत के तमाम छोटे-बड़े किरदारों में दिख रहे हैं. इसके पूर्व भी अमलेश नागेश ने छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं’ में एक्टिंग कर दर्शकों के मन को लुभाने में सफल रहे थे.

इसके अलावा अभिनेत्री एल्सा घोष भी महू कुंवारा तहु कुंवारी, मयारू गंगा एवं सॉरी लव यू जान जैसे सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अमलेश नागेश और एल्सा घोष की इस नए फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के अन्य कलाकार घनश्याम मिर्जा, अनिल सिन्हा, सुरेश गोंडाले, अंजलि, मनोज जोशी एवं उपासना वैष्णव हैं. संवाद , पटकथा और गीत सतीश जैन द्वारा रचित है. सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ सिंह , कोरियोग्राफी चंदन दीप और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर सलीम अंसारी हैं.

फिल्म की अभिनेत्री एल्सा घोष ने News 18 लोकल को बताया कि ‘ले शुरू होंगे मया के कहानी’ फिल्‍म को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म सुपरहिट बन चुकी है. सभी दर्शकों का बहुत धन्यवाद. साथ ही अपील की कि जिन लोगों ने यह फिल्म नहीं देखी है वे अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखिए. फिल्म छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों कसडोल, शिवरीनारायण में बनी है. ग्रामीण इलाकों का वातावरण और माहौल बहुत अच्छा रहता है. वहीं, फिल्म निर्देशक सतीश जैन के साथ यह मेरी पहली फिल्म थी. पहले दूसरे फिल्मों के लिए भी प्लान किया गया था, लेकिन कुछ निजी परेशानियों की वजह से नहीं हो पाया था.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

इस फिल्म के दौरान बहुत बढ़िया अनुभव मिला. सतीश जैन अपनी फिल्म को लेकर समर्पित व्यक्ति हैं. सतीश जैन मूवी के स्टार है. फिल्म शूटिंग के पहले दिन अमलेश नागेश से मुलाकात हुई थी. पहले दिन ही हमने ‘जाना जाना हे ना ‘ गाना शूट किया था. अमलेश नागेश के साथ अच्छा केमेस्ट्री बन चुकी है. जनता ऑनस्क्रीन हमारी जोड़ी को खूब पसंद कर रही है.

5 मई से सिनेमाघरों में धमाल मची रही ये फिल्म
सिटी मॉल , कलर्स मॉल ( रायपुर) प्रभात टॉकीज (नया रायपुर), अप्सरा टॉकीज ( दुर्ग ), चंद्रा टॉकीज ( भिलाई ), सिटी 36 मॉल ( बिलासपुर ), श्री कृष्णा टॉकीज ( राजनांदगांव ), देवश्री सिनेमा ( धमतरी ), निहारिका मल्टीप्लेक्स , चित्रा मल्टीप्लेक्स ( कोरबा ), रामनिवास टॉकीज ( रायगढ़ ), पदमिनी टॉकीज ( चांपा ), मेट्रो मल्टीप्लेक्स ( जांजगीर ), सीटीप्लेक्स सिनेमा ( भाटापारा ), शिवा बॉलीवुड ( बलौदाबाजार ), मां भुवनेश्वरी टॉकीज ( कवर्धा ), न्यू राज टॉकीज ( तिल्दा ), सिटी सिनेमा ( सारंगढ़ ), डी. एल. मल्टीप्लेक्स ( अकलतरा ), गैलेक्सी सिनेमा ( राजीम ), बालाजी सिनेमा ( कसडोल ), तक्ष सिनेमा,रामा मेट्रो ( शिवरीनारायण ) जैसे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के सिनेमा घरों में धमाल मचा रही है.

Tags: Chhattisgarhi News, Mahasamund News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें