
हाइलाइट्स
2008 में कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जीता था चुनाव
2013 व 2018 के दो चुनाव लगातार प्रियांग खरगे ने जीते
जेडीएस ने रिटायर्ड जज डॉ सुभाषचंद्र राठौड़ को मैदान में उतारा
कर्नाटक. कर्नाटक विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) में सत्तारूढ़ दल भाजपा को सत्ता से बाहर करने को लेकर कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंके हुए है. वहीं, भाजपा भी सत्त्ता वापसी को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. इसको लेकर दोनों पार्टियों के अलावा जेडीएस भी परिवारवाद और विरासत की राजनीति को अपनाने में पीछे नहीं है. इस बार के चुनाव में भी बड़े राजनीतिक दलों ने कई दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है.
कलबुर्गी जिला (Kalaburagi) व गुलबरगा संसदीय क्षेत्र (Gulbarga) के अंतर्गत आने वाली चित्तपुर (एससी सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे (Priyank Kharge) को फिर से चुनावी दंगल में उतारा गया है. इस सीट को जीतने के लिए भाजपा और जेडीएस भी पुरजोर कोशिश में जुटी हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने मणिकांत राठौड़ (Manikanta Rathod), जनता दल (सेक्युलर) ने डॉ. सुभाषचंद्र राठौड़ (DR. SUBHASCHANDRA RATHOD), आम आदमी पार्टी ने जगदीश सागर (JAGADISH S SAGAR) और बहुजन समाज पार्टी ने शरणू पी. सुगुर (SHARANU P. SUGUR) को मैदान में उतारा है.
जनता दल ने डॉ. सुभाषचंद्र राठौड़, प्रधान सिविल न्यायाधीश और जेएमएफसी अदालत के न्यायाधीश ने चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सेवा से इस्तीफा दे दिया है. राठौड़ ने 2016 और 2019 के बीच कलबुर्गी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय में 5वें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्य किया, और 2019 से 2022 तक चित्तपुर जेएमएफसी अदालत में सिविल न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया. इसके चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा होने की संभावना है.
साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस के प्रियांक खरगे ने 69,700 (50%) वोट हासिल किए थे और भाजपा के वाल्मीकि नाइक ने दूसरे स्थान पर 65,307 (47%) मत प्राप्त किए थे. दोनों के बीच जीत हार का अंतराल 4,393 मतों का रहा था. तीसरे नंबर पर बसपा के देवराजा वी के रहे जिनको मात्र 1,218 मत प्राप्त हुए थे. प्रियांक खरगे ने 2013 का चुनाव भी भाजपा के वाल्मीकी नाइक को 31,191 मतों के अंतराल से शिकस्त देकर जीता था. इससे पहले 2008 में कांग्रेस के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा के नाइक को 17,442 मतों से हराकर यह चुनाव जीता था.
कर्नाटक राज्य में कुल वोटर्स की संख्या 5.24 करोड़ से ज्यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और महिला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4,751, सर्विस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BJP, Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections, Karnataka News
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 16:27 IST








