Street Food In Chapra : महज 3 घंटे में इस पकौड़े वाले की इतनी हो जाती है कमाई, बड़े-बड़े रेस्टोरेंट को देता है टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल कुमार/छपरा. खान-पान के मामले में सारण जिला काफी धनी है. यहां एक-एक से लजीज व्यंजन आपको खाने के लिए मिल जाएंगे. छपरा में भी स्ट्रीट फूड कल्चर लोगों को काफी भा रहा है. इसी स्ट्रीट फूड से आज आपको रूबरू कराने जा रहे हैं. जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाएगा. जी हां हम बात कर रहे हैं चटपते पकौड़े की. छपरा में लोग पकौड़े को बेहद पसंद करते हैं.

सड़क किनारे खाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहती है. सड़क किनारे लगने वाले इस स्टॉल को पिंटू चौधरी चलाते हैं. यह दुकान छपरा-मांझी मुख्य पथ पर ब्रह्मपुर पुल के पास लगता है. जहां महज 3 घंटे में 5 हजार पकौड़े बिक जाती है.

चटपटे पकौड़े खाने के लिए लोगों की हर शाम जुटती है भीड़
छपरा-मांझी मुख्य पथ पर ब्रह्मपुर पुल के आस-पास एक से एक रेस्टोरेंट और फास्ट फूड स्टॉल है. इसके बाद भी ठेले पर बिकने वाले पकौड़े का लोग मुरीद हैं. स्थानीय लोगों की माने तो जब भी किसी व्यक्ति को चटक पकौड़े खाने का मन करता है तो इस ठेले वाले के पास पहुंच जाते हैं. जो भी व्यक्ति एक बार यहां के का पकौड़ा चख लेता है, वह दोबारा इस ठेले वाले के पास पकौड़ा खाने के लिए जरूर आते हैं. खास बात यह है कि दुकानदार पिंटू चौधरीशुद्ध चना के दाल और बेसन का पकौड़ा सरसों के तेल में बनाते हैं. लोग खुद तो आकर खाते हीं हैं, साथ हीं घर भी ले जाते हैं.

तीन घंटे में 5 हजार से अधिक पकौड़े बेचकर कर लेते हैं 3 हजार की कमाई
दुकानदार पिंटू चौधरी ने बताया कि शुद्ध चने के दाल का पकौड़ा बनाते हैं. जो शुद्ध सरसों तेल में तला हुआ रहता है. जिससे इसका स्वाद बिल्कुल घर जैसा होता है. छपरा सहित आस-पास के लोग यहां पकौड़ा खाने के लिए आते हैं. पिंटू ने बताया किसबसे खास बात यह है कि देर से पहुंचने पर यहां पकौड़े भी नहीं मिलता है. दुकान लगाने के पहले से ही लोग खरीदने के लिए यहां इंतजार करते हैं.

दुकान लगते ही लोग पैसा देकर अर्डर देना शुरू कर देते हैं. आर्डर देने वाले लोगों का गरमा-गरम पकौड़ा बनाकर दिया जाता है. पकोड़े की लाल रंग देखकर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. महज तीन घंटे की दुकानदारी में 5 हजार से अधिक पकौड़े बिक जाता है. लगभग 20 केजी चना दाल और 5 किलो बेसन का खपत है. रोजाना 2 से 3 हजार की कमाई सभी खर्च काटकर हो जाता है.

Tags: Bihar News, Food, Saran News, Street Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें