
Funny Answer Of Student Went Viral: आपने अपनी ज़िंदगी में बहुत से लोगों को ऐसे देखा होगा, जो पढ़ाई-लिखाई को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं. ऐसे लोगों के लक्षण कई बार बचपन से ही दिख जाते हैं. एक ऐसे ही बच्चे का मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे हैं. वहीं जिस टीचर की क्लास का ये बच्चा है, वो तो सदमे से बाहर ही नहीं आ पाया होगा.
वैसे तो आपने स्टूडेंट्स की मज़ेदार आंसर शीट्स देखी ही होंगी, जो एक्ज़ाम में वो लिखकर आते हैं. इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें क्लास के अंदर ही बच्चे ने मास्टर साहब को ऐसा झटका दिया है कि वो बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो देखकर आप न केवल हंसने वाले हैं, बल्कि अपनी हंसी काफी देर तक कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
बच्चे ने लिखा गाय पर निबंध
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा ब्लैकबोर्ड पर कुछ लिखने के लिए खड़ा हुआ है. इस दौरान बैकग्राउंड से टीचर की आवाज़ आती है और वो वे आदर्श नाम के इस बच्चे से कहते हैं- गाय पर निबंध लिखो. सवाल सुनते ही बच्चा बोर्ड पर लिखना शुरू कर देता है. पहले तो वो गाय लिखता है लेकिन बच्चा पहले ब्लैकबोर्ड पर गाय लिखता है और फिर उसके ऊपर निबंध लिख देता है. इसे मास्टर साहब कुछ कहने की स्थिति में नहीं बचते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Funny video, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 15:59 IST








