राजस्थान: मां ने बेटे और बेटी को उतारा मौत के घाट, रुपये व गहने जलाए, उसके बाद उठाया ये घातक कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाड़मेर के सदर थाना इलाके की घटना
महिला ने आत्महत्या से पूर्व स्टेट्स लगाया था
मृतका के पति और देवरानी के बीच अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप

बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान में स्थित बाड़मेर (Barmer) जिले में एक बार फिर से दिल को दहला देने वाला (Heart Wrenching) सामूहिक हत्या और आत्महत्या कांड सामने आया है. बाड़मेर के सदर थाना इलाके के गंगासरा गांव में एक महिला ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को टांके में डाल कर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद घर के गहने और रुपये जलाकर खुद ने अपने मोबाइल पर मरने का स्टेटस लगा कर पानी के टांके में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों ही शवों को टांके से बाहर निकलवाकर जिला मुख्यालय के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.

बाड़मेर सदर थानाप्रभारी किशन सिंह चारण ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी की गंगासरा गांव के अंदर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां जाकर देखा तो पानी के टांके (टंकी) में तीन शव तैरते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उन शवों को बाहर निकलवाया. बाद में उनकी शिनाख्त झीमो देवी पत्नी चिमाराम और उसके दो बच्चों पुत्र संतोष और पुत्री भावना के रूप में हुई.

आपके शहर से (बाड़मेर)

आत्महत्या से पूर्व स्टेट्स लगाया था
इस संबंध में झीमो देवी के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि झीमो का पति और देवरानी लगातार उसे परेशान करते थे. इसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया है की मृतका ने आत्महत्या से पूर्व स्टेट्स लगाया था. उसकी जांच करने के बाद सच्चाई सामने आएगी. नगदी और गहने जलाने की बात की भी जांच की जाएगी.

पति और देवरानी के बीच अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि पिछले पांच छह बरसों से उसके पति चीमाराम और देवरानी की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके बाद उन्होंने कई बार सामाजिक स्तर पर समझाइश करने की कोशिश की लेकिन उन दोनों ने झीमो देवी को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा. मृतका के परिजनों ने उसके पति और देवरानी के बीच अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप भी लगाया है.

परिजनों का आरोप पति और देवरानी परेशान करते थे
उनका कहना है कि इसका विरोध करने पर झीमो को उसका पति और देवरानी परेशान करते थे. झीमो का पति चीमाराम उसे अपनी जिंदगी से अलग करना चाहता था ताकि देवरानी संबंध नहीं टूटे. उन्होंने झीमो की हत्या की आशंका जताई है. मृतका के परिजनों की मांग है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए.

Tags: Barmer news, Crime News, Murder case, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें