Taste Of Bikaner: इस लड्डू के हैं पूरी दुनिया में दीवाने, हर कुछ माह में विदेश भेजी जाती है यह खास मिठाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल स्वामी/बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर की मिठाइयों की खुशबू देश-प्रदेश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक में भी फैली हुई है. ऐसे ही एक मिठाई है जो पहले गर्मियों में बनती थी, लेकिन अब सर्दियों में भी बनने लगी है. बात कर रहे हैं पंधारी के लड्डू की. पंधारी लड्डू के स्वाद के दीवाने पूरी दुनिया में हैं. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां के पंधारी के लड्डू को विदेशों में भेजते है. लगभग 90 साल पुरानी दुकान में पंधारी के लड्डू को खाने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. दुकान के मालिक जोरावर ने बताया कि वो लगभग 25 वर्ष से मिठाइयों का काम कर रहे हैं. पहले उनके पिताजी और दादाजी यह काम करते थे.

जोरावर ने बताया कि पहले यह मिठाई गावों में बनती थी. इसे चूरमे से बनाया जाता था. बाद में शहरों में भी यह मिठाई बनने लगी. पंधारी के लड्डू में नई-नई चीजें डाली जाने लगी, और अब यह विदेशों तक भी जाने लगी है. बीकानेर में बनने वाले पंधारी के लड्डू काफी प्रसिद्ध हैं. इस लड्डू की मांग अधिक रहती है. शादी और छोटे कार्यक्रम में पंधारी के लड्डू बनाए जाते हैं.

बीकानेर में पंधारी के लड्डू परंपरागत मिठाई है. शहर में कई दुकानें है जहां पंधारी के लड्डू बनते हैं. यहां बनने वाली कड़ीलड्डू का स्वाद आमजन को ललचाता है. बीकानेर में पंधारी के लड्डू 400 रुपये किलो बिकते हैं. जोरावर बताते हैं कि यहां कई लोग हर दो से तीन माह में पंधारी के लड्डू ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका आदि देशों ने भेजते हैं. यह मिठाई कई दिनों तक खराब नहीं होती है.

वो बताते है कि पंधारी का लडडू गेहूं के आटे से बनती है. इसमें देशी घी और मावा, चीनी का भी उपयोग होता है. इसके अलावा, केसर, इलायची, बादाम, पिस्ता भी डाला जाता है. रोजाना 80 किलो पंधारी का लडडू बनता है. बीकानेर में पांच से 10 क्विंटल माल बिकता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 15:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें