बगैर वीजा-पासपोर्ट विदेश पहुंच गई मह‍िला, एयरपोर्ट पर उतरी तो दंग रह गई, पढ़ लें-ताक‍ि आप न कर बैठें ऐसी गलती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विदेश घूमने जाना हो तो तमाम तरह के झंझट. पासपोर्ट तो चाह‍िए ही, क्‍योंकि उसके बिना एंट्री नहीं है. वीजा आपको लेना ही होगा. उसके बगैर आप किसी देश में एक मिनट भी रुके तो अवैध कहलाएंगे. इन सबकी कई दिनों से तैयारी करनी होती है. लेकिन एक मह‍िला बगैर वीजा-पासपोर्ट के विदेश पहुंच गई. एयरपोर्ट पर उतरी तो दंग रह गई. लेकिन यह हुआ कैसे? और मह‍िला का क्‍या हुआ ? एयरलाइन ने क्‍या जवाब दिया? आइए जानते हैं.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, न्‍यू जर्सी (New Jersey) की रहने वाली बेवर्ली एलिस-हेबर्ड को फ्लोरिडा जाना था. वह अक्‍सर फिलाडेल्फिया (Philadelphia) से जैक्सनविले स्थित अपने दूसरे घर जाती रहती हैं. हर बार वह फ्रंटियर की उड़ानें चुनती हैं. लेकिन इस बार जब वह एयरपोर्ट पहुंचीं तो एक गेट के अंदर दाखिल हुईं, जिस पर लिखा था- पीएचएल टू जेएक्स (PHL to JAX).वह जाने ही वाली थीं, तभी उन्‍हें लगा कि जल्‍दी से टायलेट आ जाती हूं. उन्‍होंने गेट एजेंट से पूछा, तो उसने कहा-कोई बात नहीं.

आप गलत विमान में आ गई हैं
एलिस-हेबार्ड जब वापस आईं तो विमान तरह भर चुका था और उड़ान भरने ही वाला था. वह जल्‍दी-जल्‍दी गेट पर पहुंचीं. गेट एजेंट ने बोर्डिंग पास दिखाने को कहा. फ‍िर उसने पूछा-क्‍या आप बेवर्ली एलिस-हेबर्ड हैं? मैंने हां में सिर हिलाया. मैंने कहा, आपके पास मेरा बोर्डिंग पास है. मैंने अभी अभी चेक‍इन किया है. उसने कहा, हां, ठीक है जाओ. विमान जब हवा में था तो चालक दल के एक सदस्‍य ने आकर कहा, आपका गेट बदल गया था, इसकी वजह से आप गलत विमान में आ गई हैं. यह विमान फ्लोरिडा (Florida) नहीं जमैका जा रहा है. एल‍िस को लगा कि क्रू मेंबर मजाक कर रही है. वह हंसीं और फ‍िर कहा, मुझे वहां जाना अच्‍छा लगेगा. क्‍योंकि वहां एक खूबसूरत बीच है. वहीं पर मैं रहती हूं. फ‍िर फ्लाइट अटेंडेंट ने सिरियसली कहा, मैम यह विमान जमैका जा रहा है. आप ध्‍यान से मेरी बात सुनिए. एल‍िस ने बताया-तब मुझे लगा कि वह सही बोल रही है.

दूसरा विमान मिलने तक क्रू मेंबर साथ रहा
एयरपोर्ट पर उतरते ही विमान कर्मियों ने उन्‍हें रोक लिया. कहा-जब तक आपको दूसरा विमान नहीं मिल जाता तब तक आप बाहर नहीं जा सकतीं. फ्लाइट क्रू मेंबर फ़िलाडेल्फ़िया के लिए फ़्लाइट मिलने तक कई घंटे उसे साथ रहा. फ्रंटियर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, हमें खेद है कि पैसेंजर को गलत विमान में भेज दिया गया. हम इसके लिए माफी मांगते हैं. हमने उन्‍हें रिफंड और मुआवजा दे दिया है. साथ ही, हवाई अड्डे के कर्मियों के साथ मामले को सुलझा लिया गया है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें