मनमोहक मुस्कान वाली सिंगर को जिंदगी ने दिया दुख, बेवक्त छीना प्यार, कभी इनकी आवाज से डरने लगी थीं लता-आशा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘क्या करते थे साजना…’, ‘दिल है कि मानता..’, ‘मेनु इश्क दा लगया रोग..’, ‘तुम्हें अपना बनाने की कसम…’, ‘कोयल सी तेरी बोली…’. इन गीतों में एक अजीब सी मिठास है, जिसे बॉलीवुड की एक जादुई आवाज वाली सिंगर ने गाया है. यदि आप फिल्मों और गानों के शौकीन हैं तो इन गानों से पहचान गए होंगे कि इन्हें किस गायिका ने आवाज दी है. अपनी आवाज के दम पर इस गायिका ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों के रोमांटिक गानों को हिट बनाया है बल्कि जब इन्होंने भजन की दुनिया में कदम रखा तो वहां भी गदर मचा दिया. इनकी आवाज में भजनों के कैसेट्स ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

फोटो में दिख रही इस खूबसूरत मुस्कान वाली गायिका को आप यकीनन पहचान गए होंगे. ये हैं बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर अनुराधा पौडवाल. अपनी मीठी आवाज से अनुराधा ने एक वक्त पर बॉलीवुड में इतना नाम कमाया था कि दिग्गज लता मंगेशकर और आशा भोसले को भी ये टक्कर देने लगी थीं. बॉलीवुड गलियारों में यह भी चर्चा होने लगी थी लता की आवाज का रिप्लेस करने वाली कोई आ गई है. अनुराधा को फेम तो मिली लेकिन उनकी निजी जिंदगी के दुखों ने उन्हें तोड़ दिया.

‘हीरो’ के गाने से मिली प्रसिद्धि
बॉलीवुड की फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को हुआ था. अनुराधा ने अपने सिंगिंग करॅरियार की शुरुआत फिल्म ‘अभिमान’ से की थी. 1973 में आई अमिताभ बच्चन जया-भादुड़ी अभिनीत इस फिल्म के लिए अनुराधा ने श्लोक गाए थे. इसके बाद उन्होंने ‘कालीचरण’ और ‘आपबीती’ जैसी फिल्मों में भी गीत गाए. इसके बाद 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ के गाने ‘तू मेरा जानू है, तू मेरा दिलबर है’ से काफी फेम मिली. इसके बाद अनुराधा ने कई एक से बढ़कर एक गाने गाने और यही वह वक्त था जब उन्हें लता और आशा की जगह गाने मिलने लगे थे.

Bollywood Famous Singer, Anuradha Paudwal, Anuradha Paudwal life story, Anuradha Paudwal birthday, Anuradha Paudwal kids, Anuradha Paudwal son died, Anuradha Paudwal daughter, Anuradha Paudwal love life, Anuradha Paudwal t series, Anuradha Paudwal gulshan kumar, Anuradha Paudwal now, Anuradha Paudwal bhajan, Anuradha Paudwal famous songs, Anuradha Paudwal career, Anuradha Paudwal husband, Anuradha Paudwal debut movie, Anuradha Paudwal personal details, Anuradha Paudwal tivia, bollywood singers story

अपनी बेटी के साथ अनुराधा. (instagram/kavita.paudwal)

जिंदगी में रह गई ‘प्यार’ की कमी
बॉलीवुड की दुनिया में अनुराधा आपना अलग मुकाम बनाने में कामयाब हो गई थीं. लेकिन निजी जिंदगी के दुख उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भारी पड़ गए थे. अनुराधा की शादी 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी, जो म्यूजिक कंपोजर थे. अनुराधा के दो बच्चे थे आदित्य और कविता. अनुराधा पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूटा जब अरुण का 1 नवम्बर 1991 को देहांत हो गया. अनुराधा के कंधों पर अकेले जिंदगी की जिम्मेदारी आ गई. अनुराधा की बेटी कविता भी सिंगर हैं लेकिन अनुराधा को उस वक्त एक और झटका लगा जब उनके बेटे आदित्य का 2020 में किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया. खबरों की मानें तो अनुराधा की जिंदगी में टी सीरीज के गुलशन कुमार ने कदम रखा था. दोनेां की ट्यूनिंग काफी अच्छी थी और टी सीरीज के लिए अधिकांश गाने अनुराधा ही गाया करती थीं. लेकिन यहां भी किस्मत ने उनके साथ दगा किया और गुलशन की हत्या हो गई.

गुलशन के निधन के बाद से अनुराधा ने फिल्मी गानों से दूरी बना ली थी. वे सिर्फ भजन गायन करती थीं. फिलहाल वे बेटी कविता पौडवाल के साथ रहती हैं.

Tags: Anuradha Paudwal, Entertainment Special, Gulshan Kumar, T series

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें