Good News: शिक्षक बहाली का रास्ता साफ, सीवान के सरकारी विद्यालयों में 4 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंकित कुमार सिंह/सीवान. बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर विगत कई वर्षों से मामला चल रहा है. कहीं न कहीं अब अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ नजर होता आ रहा है. विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर विभाग ने जिलेवार रिक्तियां जारी कर दी हैं. जिसके तहत बिहार के सीवान जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक में कुल 4474 सीटों पर प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली होगी.

विभाग ने मांगी क्लीयरेंस और कोटिवार आरक्षण की सूची 

शिक्षा विभाग ने विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिलावार रिक्तियां तय कर दी हैं. साथ ही संबंधित जिलों को आवंटित भी कर दी हैं. अब विभाग ने सीवान के डीईओ मिथलेश कुमार सिंह से जिलों को आवंटित पद पर सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के साथ कोटिवार आरक्षण अधियाचना मांगी है. साथ ही कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यालय में अध्यापक के लिए विषयवार आरक्षण रोस्टर का संधारण जिला स्तर पर कराने का निर्देश भी दिया है.

इतने सीटों पर शिक्षकों की बहाली

दरअसल, शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 और 10वीं के लिए 33,186 शिक्षक एवं कक्षा 11 व 12 तक के लिए 57,618 शिक्षक की बहाली को लेकर पद स्वीकृत किए हैं. इसके अलावा 1 से 5 वीं तक के 79943 और 6 से 8 वीं तक के 1745 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है. नियुक्ति बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 के प्रावधान के अनुसार हीं की जाएगी.

सीवान में 1 से 5वीं क्लास के लिए 1302 सीट


बिहार के सीवान जिले में प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 4474 सीटों पर शिक्षकों की बहाली होने वाली है. वही प्रारंभिक विद्यालय के कक्षा 1 से लेकर 5 तक के लिए 1302 सीट, कक्षा 6 से 8 के लिए 1156 और 10 से 12 के लिए 2016 सीट पर शिक्षकों की बहाली होगी. वहीं बहाली की प्रक्रिया शुरू होने का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें