मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. सनी के बेटे करण देओल विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. बीत दिनों खबर सामने आई थी कि करण की गुपचुप तरीके से गांव में सगाई कर दी गई है. अब करण की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. देओल परिवार में खुशी का माहौल है और शादी की तैयारियां जोर शो से चल रही हैं. करण की शादी पापा की फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज के पहले होगी. वहीं, यह भी चर्चा हो रही है कि पुरानी कड़वाहट मिटाकर हेमा और उनकी बेटियां क्या करण की शादी में शामिल होंगी.
करण देओल इस साल जब वैलेंटाइंस डे पर मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे, तब ही से उनकी लव लाइफ को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. आखिरकार बीते दिनों खबर सामने आई थी कि दो माह पहले देओल परिवार ने करण की शादी फिक्स कर दी है. साथ ही धर्मेंद्र के गांव में ही कुछ खास लोगों के बीच करण और दृशा आचार्या की सगाई कर दी गई थी. करण और दृशा बीते छह सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने जब शादी का फैसला लिया तो परिवार ने भी उनकी खुशी में अपनी खुशी देखी और उनके रिश्ते को सहमति दे दी.
प्रसिद्ध फिल्मकार की हैं नातिन
करण और दृशा की शादी की तारीख की बात करें तो यह भी फिक्स हो चुकी है. बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, करण और दृशा की शादी बड़े स्तर पर मुंबई में 16 से 18 जून के बीच होगी. शादी के फंक्शंस 16 जून से शुरू हो जाएंगे. इसके लिए देओल परिवार में इस समय जोर शोर से शादी के हर फंक्शन को लेकर प्लानिंग चल रही है. बता दें कि दृशा फिल्म इंडस्ट्री में जुड़ी हुई नहीं है लेकिन वे प्रसिद्ध फिल्मकार बिमल रॉय की परनातिन हैं. वे दुबई में रहती हैं और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं.
karan and drisha
क्या शामिल होंगी हेमा!
धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से 1954 में शादी की थी. इसके बाद फिल्मों में काम करते हुए उन्हें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया था. ऐसे में प्रकाश को बिना तलाक दिए धर्मेंद्र ने हेमा से 1980 में शादी कर ली थी. प्रकाश से धर्मेंद्र के 4 बच्चे हैं सनी, बॉबी, विजेता और अजिता. वहीं, हेमा से उनकी दो बेटियां है ईशा और आहना. धर्मेंद्र तो दोनों परिवारों से हमेशा जुड़े रहे लेकिन हेमा और देओल परिवार के बीच हमेशा दूरियां रहीं. ऐसे में करण की शादी की बात से यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या हेमा अपनी बेटियों के साथ करण की शादी में शिरकत करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharmendra, Hema malini, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 10:48 IST








