मणिपुर हिंसाः हिमाचल के 5 छात्र सेना ने किए रेस्क्यू, दिल्ली की भरेंगे उड़ान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला. मणिपुर में जातीय हिंसा में देश भर के कई राज्यों के लोग फंसे हुए हैं. अब कई राज्यों ने अपने लोगों को वहां से निकालने के लिए प्रयास शुरू किए हैं. इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार भी अपने लोगों को निकालने के लिए पहल कर रही है. हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. शिमला और किन्नौर के डीसी ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

जानकारी के अनुसार, फिलहाल हिमाचल प्रदेश के 5 स्टूडेंट्स को वहां से निकाला गया है. ये छात्र इम्फाल की खुमान लंपक नेशनल स्पॉटर्स यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे. उन्हें वहां से स्थानीय पुलिस और सेना ने निकाला है और एयरपोर्ट ले गए हैं. इन पांच छात्रों में तीन मंडी और 1-1 छात्र हमीरपुर और कुल्लू से है. ये छात्र इंफाल से कोलकाता जा रहे हैं और फिर वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

डीसी शिमला ने फेसबुक पेज के जरिये अपील की है कि यदि शिमला जिले का कोई छात्र/व्यक्ति मणिपुर में फंसा हुआ है और घर वापस आना चाहता है, तो कृपया विशाल से संपर्क करें. इसके लिए 0177-2655988 और 98169-66635 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, किन्नौर प्रशासन का कहना है कि यदि आपके जिले का कोई छात्र/व्यक्ति मणिपुर में फंसा हुआ है और घर वापस आना चाहता है, तो 01786-223151/223155 और 8580819827, 9459457587 मोबाइल नंबरों पर कॉल कर सकता है.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

क्यों हो रही हिंसा
मणिपुर में कई दिन से हिसंक प्रदर्शन हो रहे हैं. आलम यह है कि 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कुकी समुदाय के लोगों ने मैतेई समुदाय को मिलने वाले दर्जे और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया और इसी प्रदर्शन में हिंसा हुई है. दो समुदायों का ये झगड़ा है. बड़ी संख्या में यहां पर सैन्यबल तैनात किया गया है. इसी वजह से यहां पर कई राज्यों के लोग फंसने का अंदेशा जताया गया है. फिलहाल, धीरे धीरे यहां पर हालात सामान्य होंगे. सुप्रीम कोर्च में भी इस मसले पर आज सुनवाई होने जा रही है.

Tags: Manipur Attack, Shimla News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें