‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख का कैरेक्टर था इरिटेटिंग, अर्जुन रामपाल का ‘नेपोटिज्म’ पर तीखा कमेंट, बोले ‘स्टार​ किड्स…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फराह खान (Farah Khan) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) हिट रही थी. फिल्म के जरिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की किस्मत चमक गई थी. पुर्नजन्म पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने नेगेटिव ​भूमिका अदा की थी और उनके किरदार को भी प्रशंसा मिली थी. लेकिन अब फिल्म ​के 15 साल बीत जाने के बाद अर्जुन ने एक शॉकिंग कमेंट किया है. उनके अनुसार, फिल्म में शाहरुख का किरदार सही नहीं था और इसे उन्होंने नेपोटिज्म बताया है. अर्जुन की इस बात ने एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस छेड़ दिया है.

फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ साल 9 नवम्बर 2007 को रिलीज हुई थी. फिल्म का स्क्रीनप्ले फराह खान और मुस्ताक शेख ने लिखा था. पुर्नजन्म पर आधारित इस कहानी में शाहरुख की पहले जन्म में दर्दनाक मौत होती है और इसके बाद जब वे एक स्टार परिवार में पुर्न जन्म लेते हैं और विलेन अर्जुन रामपाल से बदला लेते हैं. ​इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.

नहीं पसंद आया था शाहरुख का किरदार
अर्जुन रामपाल को अपने किरदार के लिए खासी प्रशंसा मिली थी लेकिन अर्जुन को फिल्म में शाहरुख का किरदार अच्छा नहीं लगा था. हाल ही हार्पर बाजार से बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा, ‘जब फिल्म के दूसरे भाग में शाहरुख का किरदार दोबारा जन्म लेता है तो वह नेपोकिड के तौर पर सामने आता है और यह इरिटेटिंग किरदार था.’ इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने नेपोटिज्म पर भी बातचीत की. उनका कहना था, ‘एक ही प्रोफेशन के परिवार से जुड़े बच्चे को निश्चित तौर पर बहुत फायदा होता है. लेकिन अगर वे उसी प्रोफेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उन्हें बिल्कुल जमीनी स्तर से शुरुआत करनी चाहिए. हो सकता है उन्हें दूसरों के मुकाबले कई मौके मिले. लेकिन यह उस शख्स की किस्मत है कि वह उस परिवार का हिस्सा बना है या उसमें पैदा हुआ है.’

arjun rampal, arjun rampal latest news, arjun rampal om shanti om, om shanti on release date, om shanti om trivia, shahrukh khan in om shanti om, deepika padukone debut movie, arjun rampal comment on nepotism, arjun rampal family, arjun rampal wife, arjun rampal second baby, bollywood latest news

gabriella demetriades. (instagram)

बता दें कि नेपोटिज्म को लेकर लंबे समय से बॉलीवुड में बहस चल रही है. सबसे पहले कंगना रनौत ने करण जौहर पर नेपोटिज्म को लेकर प्रहार किया था. फिलहाल अर्जुन एक बार फिर पिता बनने वाले हैं. उनकी गर्लफ्रेंड ग्रेबिला ने बीते दिनों सैकंड प्रेग्नेंसी की न्यूज साझा की थी.

Tags: Arjun rampal, Deepika padukone, Farah khan, Shah rukh khan, Shahrukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें