रिपोर्ट : अभिषेक जायसवाल
वाराणसी. जेठ का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में अब गर्मी फिर लोगों को सताएगी. उत्तर भारत में इसका असर भी बीते दो दिनों से देखने को मिल रहा है. बात यदि उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) जिले की करें तो सोमवार 8 मई को आसमान साफ होगा. आसमान साफ होने के कारण भगवान भाष्कर की तपिश लोगों को गर्मी के सितम का एहसास कराएगी. इसके अलावा दोपहर में लू भी चल सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार 8 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे मई के दिनों में तापमान और चढ़ेगा. आशंका है कि मई के महीने में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वाराणसी में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण घाटों और सड़कों पर दोपहर के वक्त खासा सन्नाटा देखने को मिल रहा है.
आपके शहर से (वाराणसी)

Varanasi Weather Update: फिर सताएगी गर्मी, हीट वेब ढाएगा कहर, वीकेंड में ऐसा होगा वाराणसी का मौसम

Bhojpuri Ramayan: हिंदी, संस्कृत क्या अब भोजपुरी में पढ़िए रामायण, इस लाइब्रेरी में लग रहा युवाओं का तांता

UP Bijli Sakhi Yojana: बिजली सखियों ने किया कमाल, लोगों से वसूले 3 करोड़ से ज्यादा

Gold Silver price in Varanasi Today: शादी के सीजन में रुला रहा है सोना और चांदी, खरीदारी से पहले यहां जानिए ताजा रेट

Gold Rate in Varanasi: महंगा हुआ सोना, चांदी में 1000 रुपये का उछाल, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Buddha Purnima 2023: वाराणसी के सारनाथ में लगा विदेशी पर्यटकों का तांता, महात्मा बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन का आज है मौका

The Kerala Story: काशी के संतों ने देखी फिल्म, बोले- केरल में हुआ धर्मांतरण का बड़ा खेल

Varanasi News : BHU के इस म्यूजियम में है दुनिया का सबसे बड़ा सारंगी, इतनी है ऊंचाई

UP Nikay Chunav: ठंडे पड़े बनारसी…घरों से कम निकले वोटर, काशी में इतने परसेंट मतदान

Sankashti chaturthi: संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को चढ़ाएं ये 5 चीजें, दूर होगी जीवन की हर बाधा

UP Nikay Chunav 2023: कहीं दूल्हा तो कहीं 95 साल के बुजुर्ग ने डाला वोट, वाराणसी नगर निकाय चुनाव में दिखे गजब रंग
10 मई के बाद और चढ़ेगा पारा
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (Banaras hindu University) के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 7 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव और बादल के आसार के थे, लेकिन उसका असर यहां नहीं रहा. उन्होंने बताया कि 10 मई के बाद से मौसम लोगों को और सताएगा और हीट वेब का कहर भी बढ़ेगा. बताते चलें कि मई के महीने में शुरुआती तौर पर वाराणसी में मौसम खुशनुमा था. बारिश भी हुई थी लेकिन अब एक बार फिर लोगों को गर्मी परेशान करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: UP weather alert, Varanasi news, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 08:06 IST








