हिंसाग्रस्त मणिपुर से लोगों को बाहर निकालने के लिए राज्यों में होड़ मची, कुछ ने किया स्पेशल फ्लाइट्स का प्रबंध, हवाई किराया बढ़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारें हिंसाग्रस्त मणिपुर (Manipur Violence) में फंसे अपने लोगों तक पहुंचने और उनको घर लाने के लिए तेजी से आगे बढ़कर प्रबंध कर रही हैं. जहां 3 मई से जातीय संघर्ष (Ethnic Clashes) में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई है. महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने जहां विशेष उड़ानों की व्यवस्था की है, वहीं राजस्थान सरकार इंफाल से लगभग 125 राजस्थानियों को वापस लाने के लिए निजी एयरलाइन इंडिगो से बात कर रही है. इनमें से अधिकांश छात्र हैं. मणिपुर के पूर्वोत्तर पड़ोसी असम, मेघालय और त्रिपुरा ने पहले ही संकटग्रस्त राज्य में फंसे अपने निवासियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मणिपुर में पढ़ने वाले अन्य राज्यों के लगभग 240 छात्रों को रविवार तक सुरक्षित निकाल लिया गया था. इसके बावजूद कई अन्य छात्र अपने कैंपसों में फंसे रहे. इंफाल से बाहर जाने वाली सभी उड़ानें अगले कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं. जबकि इंफाल-कोलकाता रूट पर हवाई किराया 22,000 रुपये से बढ़कर 30,000 रुपये हो गया है. महाराष्ट्र के मणिपुर में 22 छात्र हैं और उन्हें पहले असम में एयरलिफ्ट करने और फिर घर लाने की योजना है. सीएम एकनाथ शिंदे के ऑफिस ने कहा कि इनमें से 14 छात्रों को इंफाल में शिवसेना कार्यालय में भेज दिया गया है.

रविवार को मणिपुर के कुछ इलाकों से कर्फ्यू आंशिक रूप से हटाए जाने के बाद राज्य में निगरानी के लिए सेना के ड्रोन और हेलिकॉप्टरों की भारी मौजूदगी देखी गई. वहीं एनआईटी इम्फाल में यूपी के लगभग 200 छात्र कैंपस में फंसे थे. जैसे ही मदद की गुहार लगाई गई, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मणिपुर से राज्य के छात्रों और अन्य लोगों को निकालने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने कहा कि उन्होंने मणिपुर के मुख्य सचिव से बात की है. अगर कोई छात्र अपने गृह राज्य लौटने को तैयार है तो उन्होंने हमें मदद का आश्वासन दिया है. अब तक 25 छात्रों की सूची तैयार की गई है.

आंध्र प्रदेश के लगभग 150 छात्र मणिपुर में फंसे हुए हैं. राज्य सरकार एक विशेष उड़ान की व्यवस्था कर रही है जो अधिक से अधिक लोगों को वापस ला सके. वहीं उसके पड़ोसी तेलंगाना ने मणिपुर में पढ़ने वाले 250 छात्रों की पहचान की है. वहीं हरियाणा के पानीपत के सात छात्रों को आईआईआईटी इम्फाल से सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया. मणिपुर सरकार ने उनकी सुरक्षित निकासी के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात किया है. बहरहाल इंफाल से बाहर जाने वाली उड़ानों का किराया आसमान छू रहा है और कोलकाता और गुवाहाटी के लिए लगभग सभी उड़ानें भरी हुई हैं.

Tags: Manipur, Manipur News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें