केरल के मलप्पुरम में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 19 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मलप्पुरम: केरल के मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 19 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार शाम करीब सात बजे हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केरल के पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास हादसे की खबर मिलते ही कोझिकोड से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा, ‘केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे- पीएम मोदी’

 ये भी पढ़ें- तुर्की में एक के बाद एक टकराती गईं कई गाड़ियां; हादसे में 12 लोगों की मौत, 31 की हालत गंभीर- देखें Video

उधर अग्निशमन विभाग, पुलिस अधिकारी, स्थानीय लोगों और कई नाविकों के साथ बचाव कार्य में सहायता प्रदान कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक खोज और बचाव अभियान जारी था. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के सही कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और कहा कि डूबी हुई नाव को किनारे पर लाने के प्रयास जारी हैं.

Tags: Boat Accident, Kerala News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें