नसों में ब्लड फ्लो को जेट की तरह तेज कर देते हैं ये 3 फूड, ब्लॉकेज की समस्या भी हो जाती है दूर, देखें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बैरीज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जिसका ब्लड फ्लो पर सकारात्मक असर होता है. यह ब्लड वैसल्स को डैमेज होने से बचाता है
प्याज में मौजूद नाइट्रिक एसिड तुरंत ब्लड वैसल्स को चौड़ा कर देता है जिसके कारण ब्लड फ्लो बढ़ जाता है.

Best Foods to Increase Blood Flow: खून हमारी नस-नस में दौड़ता रहता है. अगर खून हमारी नसों में नहीं दौड़ेगा तो हम जिंदा नहीं रह सकते. खून ही हमारे शरीर के अंग-अंग में ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाता है और नस-नस की गंदगी को बाहर निकालता है. इसलिए खून हमारे पूरे शरीर का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बनाता है. हमारी शरीर में 96 हजार किलोमीटर का परिवहन तंत्र है जिसमें खून दौड़ता रहता है. अगर खून का फ्लो अंगों तक नहीं पहुंचे तो हमें पेरिफेरल आर्टरी डिजीज, डायबिटीज, मोटापा आदि की बीमारी हो सकती है. वहीं हार्ट में अगर खून का फ्लो सही से न हो तो कई तरह की हार्ट की बीमारियां हो सकती है.

अच्छी बात यह है कि कई ऐसे फूड हैं जिनका नियमित सेवन करने से खून को फ्लो बढ़ जाता है. यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है. आइए जानते हैं कि वे कौन से फूड हैं जिनका सेवन करने से बॉडी में बहुत जल्द ब्लड को फ्लो बढ़ जाता है.

इन फूड से तुरंत बढ़ जाता है ब्लड फ्लो

1. अनार-जब भी लोग बीमार होते हैं, उन्हें अनार का जूस पिलाया जाता है. दरअसल, अनार बहुत जल्द शरीर में खून को बढ़ा देते हैं और इससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. अनार में पोलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स और नाइट्रेट होता है. इन चीजों में वेसोडायलेटर गुण होता है जो ब्लड वैसल्स को चौड़ा करता है. इससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक एक अध्ययन में जब कुछ लोगों को काम करने के 30 मिनट पहले 1000 मिलीग्राम अनार का पाउडर दिया गया, तो इसके बाद उसमें ब्लड फ्लो आश्चर्यजनक रूप से बढ़ गया.

2.प्याज-प्याज सिर्फ सब्जियों को टेस्टी बनाने के लिए नहीं है बल्कि इसमें मौजूद नाइट्रिक एसिड तुरंत ब्लड वैसल्स को चौड़ा कर देता है जिसके कारण ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. प्याज में ही फ्लेवेनोएड एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए भी गुणकारी होता है. इसके साथ ही प्याज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जो खून की धमनियों और नसों में सूजन होने के जोखिम को कम करता है.

3. लहसुन-लहसुन के औषधीय गुणों से हम सब वाकिफ हैं. लहसुन ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट की हेल्थ को लिए बेहतरीन हर्ब्स है. लहसुन में एलीसिन कंपाउड होता है जो ब्लड फ्लो को तेज करता है और ब्लड प्रेशर को कम कर देता है. इससे ब्लड वैसल्स को रेलेक्स होने में मदद मिलती है.

4.चुकंदर-चुकंदर जिस तरह देखने में लाल होता है, उसी तरह यह लाल खून को भी बढ़ा देता है. यही कारण है कि ज्यादातर एथलीट पहले चुकंदर का जूस पीते हैं, इससे ब्लड फ्लो तेज हो जाता है जिसके कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर हो जाता है. चुकंदर में हाई नाइट्रेट होता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है. यह ब्लड वैसल्स में ब्लड फ्लो को तेज कर देता है.

5. बैरीज-बैरीज ऐसा फ्रूट है जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है. बैरीज में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, जामुन इत्यादि फ्रूट आते हैं. बैरीज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जिसका ब्लड फ्लो पर सकारात्मक असर होता है. यह ब्लड वैसल्स को डैमेज होने से बचाता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है. इससे सर्कुलेशन से संबंधित दिक्कतें दूर हो जाती है.

इसे भी पढ़ें-3 हर्ब्स से शरीर के कतरे-कतरे में लबालब भर जाएगा खून, रगों में तेज दौड़ने लगेगा ब्लड फ्लो, बढ़ जाएगी ताकत भी

इसे भी पढ़ें-3 चीज रात में भिंगो कर सुबह सेवन करें महिलाएं, कई अंदरूनी बीमारियां होंगी दूर, एनर्जी भी मिलेगी भरपूर 

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें