Shivpuri News: जिला अस्पताल की चौखट पर ही डिलीवरी, लापरवाह बने डॉक्टर, नर्स देखते रहे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी: जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां खुले आसमान के नीचे गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई. लापरवाही का आलम यह रहा कि जब गर्भवती महिला बच्चे को जन्म दे रही थी तो उस वक्त अस्पताल परिसर में डॉक्टर और नर्सें घुम रही थीं. कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया.

पति अरुण परिहार ने बताया कि वह खतौरा का निवासी है. उसकी पत्नी वालाबाई परिहार की डिलीवरी का समय था. इसी दौरान पेट में दर्द होने की शिकायत पर वह उसे खतोरा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां से महिला को शिवपुरी भेज दिया गया था. एंबुलेंस को फोन किया तो एंबुलेंस भी 1 घंटे लेट पहुंची. इसके बाद महिला का दर्द रास्ते में बढ़ता गया.

आगे बताया, उसने ड्राइवर से कहा कि कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में ही ले चलो, लेकिन ड्राइवर ने मना कर दिया कि शिवपुरी ही लेकर जाएंगे. वहीं एम्बुलेंस जैसे ही शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंची तो अस्पताल परिसर में जमीन पर ही महिला की डिलीवरी हो गई.

स्वस्थ हैं जच्चा-बच्चा
पति ने बताया कि अगर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में महिला को भर्ती करते तो वहां पर सुरक्षित डिलीवरी हो जाती. हालांकि, अस्पताल परिसर में डिलीवरी होने के बाद तुरंत ही महिला को स्ट्रेचर की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टर ने जच्चा बच्चा स्वस्थ होने की बात कही है.

महिला की है दूसरी डिलीवरी
महिला के पति अरुण परिहार का कहना है कि पत्नी की यह दूसरी डिलीवरी है. पहले भी एक डिलीवरी हो चुकी है. ईश्वर की कृपा है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं. लेकिन इस तरह खुलेआम डिलीवरी होना अच्छी बात नहीं है.

Tags: Mp news, Shivpuri News, Woman delivery

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें