
नई दिल्ली. When Nargis Reached in RK Studio After 24 Years: शो मैन राज कपूर और बॉलीवुड की हसीन अदाकारा नरगिस, बॉलीवुड के वो दो कलाकार, जिनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. पर्दे पर दो के 2-4 नहीं बल्कि 16 फिल्मों में साथ काम किया था. राज और नरगिस (Nargis) की जोड़ी ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को जितना प्यार मिला. उतनी ही उनके ऑफस्क्रीन प्यार के भी चर्चे हुए. दोनों के बीच प्यार हुआ, मगर दोनों कभी एक न हो सके. क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की शादी में नरगिस ने 24 साल के बाद कदम रखा था. इस दौरान वह बिलकुल सहज नहीं थी.
राज कपूर और नरगिस हिंदी सिने जगत की पहली हिट जोड़ियों में से एक है. दोनों की लव स्टोरी भी किसी से छिपी नहीं रही. लेकिन चाहकर भी दोनों एक नहीं हो सके. ये प्रेम कहानी तब खत्म हुई, जब सुनील दत्त ने ‘मदर इंडिया’ की शूटिंग के दौरान नरगिस को आग से बचाया था.
शादीशुदा राज कपूर को हो गया था नरगिस से प्यार
राज कपूर और नरगिस एक दूसरे से बेइतहां प्यार करते थे, लेकिन चाहकर भी एक न हो सके. इसकी पीछे कारण था राज कपूर के पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों का पिता होना. बी टाउन में ऐसी चर्चाएं हुईं कि राज कपूर के शादीशुदा होने के बाद भी नरगिस उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर किसी भी सूरत में अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं थे.
कैसे खत्म हुई राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी
राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला’ में अपने पिता की प्रेम कहानी के बारे में बात की है. फिल्म अंदाज के सेट्स पर नरगिस को देखकर राज अपना दिल हार बैठे थे. लेकिन इस लव स्टोरी का द एंड ‘मदर इंडिया’ की शूटिंग के दौरान तब हुआ, जब सुनील दत्त ने नरगिस को आग से बचाया. इस हादसे में सुनील दत्त बुरी तरह से घायल हो गए थे, नरगिस ने उनकी देखभाल की. बाद में उन्होंने शादी कर ली.
24 साल बाद आरके स्टूडियो में जब नरगिस ने रखे कदम
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में वो किस्सा भी साझा किया जब राज कपूर से अलग होने के 24 साल के बाद नरगिस ने आरके स्टूडियो में कदम रखा था. उन्होंने बताया कि 1956 में ‘जगते रहो’ पूरा करने के बाद नरगिस ने आरके स्टूडियो में पैर नहीं रखा था. हालांकि, उस दिन, वह फंक्शन में भाग लेने के लिए सुनील दत्त के साथ आई थीं. ये वक्त था 1980 का, जब ऋषि कपूर की शादी में नरगिस और राज कूपर का फिर सामना हुआ. इस दौरान एक्ट्रेस बिलकुल सहज नहीं थीं.
नरगिस से कृष्णा कपूर क्या कहा था?
राज की पत्नी कृष्णा कपूर ने ये सेंस कर लिया और जाकर नरगिस से बात की और उन्हें सहज किया. उन्होंने नरगिस से कहा, ‘मेरे पति हैंडसम आदमी हैं. वो रोमांटिक भी हैं. मैं अट्रैक्शन को समझ सकती हूं. मैं जानती हूं कि आप क्या सोच रही हो, मगर प्लीज पास्ट की वजह से खुद परेशान मत करो. आप मेरे घर एक खुशी के मौके पर आई हैं और हम आज यहां दोस्त के रूप में हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Nargis, Raj kapoor, Rishi kapoor
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 10:49 IST








