विराट से पंगे के बाद नवीन ने फिर भड़काई आग, गंभीर ने भी दिया साथ, सोशल मीडिया पोस्‍ट से मची खलबली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लखनऊ और बैंगलोर के मैच में हुई थी भिड़ंत
बीसीसीआई ने एक्‍शन लेते हुए लगाया था जुर्माना

नई दिल्‍ली. विराट कोहली से पंगे के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने एक बार फ‍िर मामले को गर्म कर दिया है. जरिया बना है अफगानिस्‍तान के खिलाड़ी का इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट. नवीन उल हक ने टीम मेंटर गौतम गंभीर के साथ अपनी तस्‍वीर शेयर करते हुए चंद बातें लिखी हैं. गंभीर ने भी इस पर रिएक्‍ट किया है. इसे विराट कोहली से जोड़कर देखा जा रहा है.

नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर अपनी और गौतम गंभीर की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप चाहते हैं. लोगों से वैसे ही बात करें, जैसे आप चाहते हैं कि आपसे बात की जाए’. पोस्‍ट में नवीन ने गौतम गंभीर को GOAT भी बताया. अफगानिस्तान के इस गुस्‍सैल खिलाड़ी की पोस्‍ट पर गौतम गंभीर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘जैसे हो, वैसे रहो, कभी मत बदलो.’ नवीन और गंभीर की ये जुगलबंदी फैंस में चर्चा का विषय बनी हुई है. माना जा रहा है कि गौतम ने उन लोगों पर निशाना साधने की कोशिश की है, जो विराट कोहली से भिड़ंत में नवीन को गलत ठहरा रहे हैं.

पहले भी साधा था निशाना
नवीन उल हक ने एक मई की रात भी सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली पर निशाना साधा था. तब उन्‍होंने लिखा था, ‘आपको वही मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है.’

यह भी पढ़ें:खूंटी पर टांगने वाला था बल्‍ला, फ‍िर जिता दिए 2 World Cup, आईपीएल में विराट से भिड़ा, टीम को बनाया चैंपियन

Pakistan ODI Rankings: खतरे में पाकिस्तान का ताज… फैसला आज, क्या 100वें वनडे को यादगार बना पाएंगे बाबर आजम

बता दें कि विराट कोहली और नवीन उल हक की बहसबाजी में गौतम गंभीर के कूद पड़ने से तनातनी काफी बढ़ गई थी. दो दिग्‍गज खिलाडि़यों के बर्ताव को देख लोग हैरान रह गए थे. बीसीसीआई ने इस मामले में तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए कोहली और गंभीर पर मैच फीस का सौ-सौ प्रतिशत जुर्माना लगाया था. वहीं, नवीन उल हक पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था.

Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें