
नई दिल्ली (Viral Photo, Job News). सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाल ही में आईपीएस रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर एक जॉब एप्लीकेशन की फोटो शेयर की है (Rupin Sharma IPS). इसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इससे साबित होता है कि एक अदद नौकरी की तलाश में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है.
आईपीएस रुपिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह 1992 बैच के अफसर हैं. आईपीएस रुपिन शर्मा फिलहाल नागालैंड में डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं (Rupin Sharma DGP Nagaland). वह ट्विटर पर मजेदार फोटोज शेयर करते रहते हैं. उन्होंने जो जॉब एप्लीकेशन शेयर की है, उसे पढ़कर आप हैरान तो होंगे ही, अपनी हंसी पर कंट्रोल भी नहीं कर पाएंगे (Trending News).
मौत के बदले नौकरी!
एक शख्स ने नौकरी के लिए एप्लीकेशन लिखी है (Job Application Letter). इसके लिए उसने काफी रिसर्च की है. वहां के काम-काज पर नहीं, बल्कि कंपनी में काम करने वाले लोगों पर. उसने जॉब एप्लीकेशन की शुरुआत में लिखा- आपकी कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की मृत्यु हो गई है. मैं मृत मैनेजर के रिप्लेसमेंट के तौर पर कंपनी जॉइन करना चाहता हूं.
BEST
JOOB APPLICATION pic.twitter.com/aANhFubOtS
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 6, 2023
सिर्फ एक मौके की थी तलाश
युवक ने आगे लिखा, मैं जब भी नौकरी के लिए आवेदन करता था, मुझे बताया जाता था कि यहां कोई वैकेंसी नहीं है. लेकिन इस बार मैंने आपको रंगे हाथों पकड़ लिया है. इस बार आपके पास कोई बहाना नहीं है क्योंकि मैं मृत मैनेजर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था. इससे यह साबित होता है कि उसकी वाकई में मौत हुई है.
सीवी के साथ लगाया डेथ सर्टिफिकेट
इस शख्स ने जॉब एप्लीकेशन में अपने सीवी यानी रिज्यूमे के साथ उस टेक्निकल मैनेजर का डेथ सर्टिफिकेट भी अटैच किया है. रुपिन शर्मा के इस पोस्ट को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर कमेंट भी मजेदार आ रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इतनी मेहनत के बाद भी उस व्यक्ति को उक्त कंपनी में नौकरी मिली या नहीं.
ये भी पढ़ें:
जेईई मेन के 5 टॉपर, सबका सपना एक, कंप्यूटर साइंस में बीटेक
अनुपमा के चमकते सितारे, किसी के पास है मैनेजमेंट की डिग्री, कोई है सॉफ्टवेयर इंजीनियर
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Job news, Job Search, Viral Photo
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 11:27 IST








