हाइलाइट्स
राजस्थान पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन
प्रदेश के 13 जिलों में किया गया ऑपरेशन
खराब व्यवहार वाले पुलिसकर्मियों के दिए जाएंगे नोटिस
जयपुर. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की एक बार फिर से गलत करतूत सामने आई है. पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा (DGP Umesh Mishra) के निर्देश पर किए गए डिकॉय ऑपरेशन में ट्रैफिक के तीन पुलिसकर्मी रात को वाहन से अवैध वसूली करते पाए गए. इस पर तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार और उनकी कर्तव्य परायणता की जांच के लिए राजस्थान के 13 जिलों में डिकॉय ऑपरेशन करवाया था.
पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा की ओर से राजस्थान के 13 जिलों भीलवाड़ा, कोटा ग्रामीण, श्रीगंगानगर, करौली, टोंक, सीकर, राजसमंद, पाली, आयुक्तालय जयपुर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, सिरोही और अजमेर जिले में यह डिकॉय ऑपरेशन किया गया. इसमें अवैध बजरी खनन व परिवहन, जनसुनवाई व एफआईआर पंजीकरण, रात 8 बजे बाद अवैध शराब की बिक्री, यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, मसाज पार्लर से अवैध वसूली, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और अवैध वसूली के संबंध में पुलिसकर्मियों के व्यवहार तथा उनके कर्तव्य परायणता की जांच की गई थी.
आपके शहर से (जयपुर)

राजस्थान: लेडी डॉन रेखा मीणा गिरफ्तार, करौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें क्राइम हिस्ट्री

राजस्थान: अश्लील फोटो ने ली जान, दोस्त ने ‘दोस्त’ को मार डाला, हैवानियत की हदें की पार

PM Modi Roadshow in Bengaluru : पीएम मोदी का बेंगलुरु में मेगा रोड शो | Karnataka Elections 2023

IIT Placement: IIT के इस कोर्स से कर लिए पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी सेट, मिलता है करोड़ों का पैकेज

Tillu Tajpuriya News : मामले में आया बड़ा अपडेट, Crime Scene Recreate किया जाएगा | Tihar Jail | Delhi

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनने का गोल्डन चांस, ग्रेजुएट करें आवेदन, 1.16 मिलेगी सैलरी

‘खाकी’ वेबसीरिज वाले IPS अमित लोढ़ा को नहीं मिला था प्यार करने का समय

भरे मेले में पति ने किया पत्नी को आग के हवाले, अफरातफरी मची, जिंदगी और मौत के बीच झूल रही पीड़िता

Wrestler Protest : Sachin Pilot ने पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा | bjp | delhi

Punjab के Golden Temple के पास हुआ बड़ा धमाका, Punjab Police कर रही मामले की जांच | Breaking News

‘बजरंग दल को कई बैन नहीं कर सकता’ #shorts
निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस सतर्कता बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि जयपुर शहर में 3 यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे की मांग किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है. इनके अतिरिक्त व्यवहार में कमी पाए जाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं. अवैध बजरी खनन और परिवहन की जांच के लिए भीलवाड़ा के थाना मंगरोप, कोटा ग्रामीण के थाना सुल्तानपुर, करौली के थाना बालाघाट और टोंक के थाना बनेठा पर डिकॉय कार्रवाई की गई.
राजस्थान: लेडी डॉन रेखा मीणा गिरफ्तार, करौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें क्राइम हिस्ट्री
राजस्थान के इन थानों में किया गया डिकॉय आपॅरेशन
जनसुनवाई और एफआईआर पंजीकरण को चैक करने के लिए भीलवाड़ा जिले के थाना काछोला, सीकर के थाना कोतवाली, कोटा ग्रामीण के थाना खातोली, श्रीगंगानगर के थाना घड़साना, राजसमंद के थाना रेलमगरा और पाली के थाना बागड़ी में डिकॉय ऑपरेशन किया गया. रात 8 बजे बाद अवैध शराब बिक्री के संबंध में श्रीगंगानगर के थाना अनूपगढ़, सीकर के थाना रींगस, जयपुर आयुक्तालय के थाना रामनगरिया, प्रताप नगर, बजाज नगर व गांधीनगर, राजसमंद के थाना भीम और हनुमानगढ़ जिले के थाना टाउन में डिकॉय कार्रवाई की गई.
पिकअप चालक से 15 सौ रुपये लेकर बिना रसीद दिए छोड़ा
यातायात पुलिस की ओर से अवैध वसूली के लिए जयपुर के बजरी मंडी व गलता गेट चौराहा तथा दहमी कलां में डिकॉय ऑपरेशन किया गया. जयपुर में आदर्श चौराहा गलता गेट ट्रेफिक पोस्ट पर खड़े तीन यातायात पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार व जितेंद्र कुमार ने एक पिकअप चालक से नंबर प्लेट चालान के रूप में 15 सौ रुपये लिए थे. बाद में उसे बिना रसीद दिए छोड़ दिया.
इन पुलिसकर्मियों की छवि सही नहीं पाई गई
अवैध वसूली के लिए सिरोही जिले में रीको क्षेत्र स्थित चौकी छापरी में पदस्थापित हेड कांस्टेबल कैलाश मीणा, कांस्टेबल उम्मेद सिंह और बद्री प्रसाद की छवि आसपास के होटल और रिसॉर्ट में नकारात्मक होना पाया गया. जयपुर पश्चिम जिले के थाना बिंदायका में आकस्मिक निरीक्षण किया गया. अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के संबंध में अजमेर शहर और हनुमानगढ़ टाउन में डिकॉय ऑपरेशन किया गया. हनुमानगढ़ में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों एवं थाना हनुमानगढ़ टाउन में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री और उपयोग की पुख्ता सूचना मिली थी. लेकिन डिकॉय टीम को इस संबंध में प्रत्यक्ष साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Corruption in police, Jaipur news, Rajasthan news, Rajasthan police
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 10:50 IST








