Coronavirus Update: देश में 2300 से अधिक नए मामले, एक्टिव केस की तादाद में कमी, 15 मरीजों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,69,630 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,041 से घटकर 27,212 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई है.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों के कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अभी तक कुल 4,44,10,738 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,79,296 खुराक लगाई जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

Tags: Coronavirus, COVID 19

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें