Wrestlers Protest Live Update: किसान और खाप पंचायत नेता पहुंचेंगे जंतर-मंतर, सिंघु बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के सैकड़ों किसान और खाप पंचायत के नेता उन पहलवानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं, जो लगभग 15 दिनों से यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच, जंतर-मंतर के साथ-साथ दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं.

हरियाणा के सोनीपत में लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप ने शनिवार को दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के प्रति समर्थन जताया है. इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी ऐलान किया कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगा.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें