‘बड़े, छोटे और ठाकुर’, उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के नाबालिग बेटे एजम की भी हुई एंटी, iPhone से हुए कई खुलासे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

‘ठाकुर’ यानी अतीक अहमद के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे एजम की भी अहम भूमिका थी
‘ठाकुर’ ने ही वारदात में इस्तेमाल किए गए सभी आईफोन की क्लाउड आईडी बनाई थी

प्रयागराज. उमेश पाल शूटआउट केस में ‘ठाकुर’ की भी एंट्री हो गई है. उमेश पाल शूटआउट केस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि ‘ठाकुर’ यानी अतीक अहमद के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे एजम की भी अहम भूमिका थी. ‘ठाकुर’ ने ही वारदात में इस्तेमाल किए गए सभी आईफोन की क्लाउड आईडी बनाई थी. इसके अलावा ‘ठाकुर’ को भी एक आईफोन दिया गया था. सभी आईफोन पर फेसटाइम एप की अलग आईडी बनाई गई थी.

माफिया अतीक, अशरफ, शाइस्ता, वारदात में शामिल शूटरों व साजिश रचने वाले लोगों में फेसटाइम ऐप के जरिए ही आपस में बातचीत होती थी. अतीक अहमद के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे एजम को भी आई फोन दिया गया था. सूत्रों का दावा है कि उसी ने फेसटाइम पर सभी की आईडी क्रिएट की थी. माफिया अतीक अहमद का यह नाबालिग बेटा फिलहाल उमेश पाल शूटआउट केस के बाद से बाल संरक्षण गृह राजरुपपुर में है. लावारिस हालत में पाए जाने और नाबालिग होने की वजह से एजम व उसके छोटे भाई अबान को धूमनगंज थाना पुलिस ने बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया था.

अतीक का नाबालिग बेटा भी बनाया जा सकता है आरोपी
अतीक अहमद के चौथे नंबर के बेटे नाबालिग एजम ने फेसटाइम पर अपनी आईडी ठाकुर के नाम से बनाई थी. thakur008@icloud.com के नाम से आईफोन पर एजम की फेसटाइम आईडी बनाई गई थी. अतीक अहमद की फेसटाइम आईडी bade006 और अशरफ की आईडी chote007 कोड वर्ड से बनाई गई थी. इसी तरह अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ की फेसटाइम आईडी advo10 थी. सूत्रों के मुताबिक़ ठाकुर कोड वर्ड से आईडी बनाने वाला अतीक अहमद का चौथे नंबर का बेटा एजम उमेश पाल को गब्बर कहता था. एजम अहमद फिल्म शोले के कई किरदारों से बेहद प्रभावित था. आगे की जांच में अतीक अहमद के चौथे नंबर के बेटे नाबालिग एजम अहमद को भी पुलिस आरोपी बना सकती है. आने वाले दिनों में अतीक फैमिली के एक और शख्स पर शिकंजा कसा जाना लगभग तय माना जा रहा है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

>

SARVESH_DUBEY
News 18 PRAYAGRAJ

Tags: Atiq Ahmed, Atiq ahmed dead

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें