यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव रसूलपुर में शनिवार को एक 31 वर्षीय महिला का खून से सना हुआ शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है. महिला के शरीर पर चोट के निशान थे और रक्त रसाव भी हो रहा था. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी मोहित हांडा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई.
बरहाल, पुलिस महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और इस मामले से जुड़ी सभी परतों को बारिकी से खंगाल रही है. पहली नजर में ऐसा माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंका गया है. महिला का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि कहीं हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म तो नही किया गया.
आपके शहर से (यमुनानगर)

WFI Controversy: कुश्ती फेडरेशन में मेरी कोई रुचि नहीं, लेकिन बेटियों को न्याय दिलाएंगे, विवाद भड़काने के आरोपों पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

Patwari Vs Canal Patwari: पटवारी और कैनल पटवारी में क्या होता है अंतर, क्या है इन दोनों का काम? जानें डिटेल

Wrestler Protest: प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में उतरीं 70 खाप पंचायतें, जंतर-मंतर पर कल करेंगी बड़ा ऐलान

देह व्यापारः कोहिनूर स्पा सेंटर पर रेड, 5 लड़कियां-2 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े

जैसे हिन्दुस्तान में IAS IPS, वैसे पाकिस्तान में क्या बनते हैं, कैसे होता है सेलेक्शन

अजब-गजब शादीः ना मंदिर-ना अग्नि, दूल्हा-दुल्हन ने गऊ माता के 7 फेरे लिए, गौशाला में रचाई शादी

NEET UG 2023: नीट परीक्षा में हेयरबैंड, टाइट कपड़े, बुर्का पहनने और कृपाण ले जाने की अनुमति है ? देखें मेल-फीमेल ऑफिशियल ड्रेस कोड

Asad 10th Marksheet: 700 में से 175 नंबर, सारे सब्जेक्ट्स में फेल, पढ़ाई में बेकार था अतीक का बेटा

Rewari Crime news : सातवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, छोटी से घटना पर भड़का स्कूल का निदेशक, दर्ज हुआ मुकदमा

Wrestler Protest : सोनीपत से वकीलों का दल जंतर-मंतर के लिए हुआ रवाना, पहलवानों के साथ बदसलूकी है नाराज

Rewari Crime News : अस्पताल में महिला मरीज को बनाया गया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, जानिए पूरा मामला
डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. कुछ लोगों ने महिला का नाम तो बताया है, लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नही हुई है. महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला के शरीर से रक्त रसाव भी हो रहा है. महिला के शव पर सबसे पहले जिसकी नजर गई वह युवक पास ही दुकान में काम करता है. युवक ने बताया कि वह खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों के पास फ्रेश होने गया था. उसने देखा कि झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है. वह घबरा गया और उसने इस बारे दुकानदार को बताया. दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Haryana crime news, Haryana police
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 06:43 IST








