इन 5 एक्ट्रेस के बिना सूनी पड़ जाएगी भोजपुरी इंडस्ट्री, स्टार्स से ऑडियंस तक, दीवानों की तरह छिड़कती है जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

5 Bhojpuri Actress: तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही, भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी बड़ी है. इस इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों, खासतौर पर एक्ट्रेसेज की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड के बड़ी एक्ट्रेसेज जितनी है. पूरे भारत में उन्हें पहचाना जाता है. उनके गाने, फिल्में, इवेंट्स के वीडियोज को फैंस खूब पसंद करते हैं. भोजपुरी की ऑडियंस तमिल, तेलुगु और पंजाबी से कहीं ज्यादा बड़ी है.

01

यहां हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बिना इंडस्ट्री सूनि पड़ जाएगी. इन एक्ट्रेस से भोजपुरी इंडस्ट्री सुपरहिट फिल्में दी हैं. इन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं से न सिर्फ सेलेब्स को बल्कि ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया है. (फोटो साभारः Instagram)

02

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में आम्रपाली दुबे का नाम सबसे पहले आता है. उन्होंने निरहुआ यानी दिनेशलाल यादव के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो आम्रपाली ने सबसे ज्यादा काम निरहुआ के साथ किया है. इसके अलावा उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और समर सिंह संग भी काम किया है. वह भोजपुरी की हर दूसरी फिल्म में होती हैं. (फोटो साभारः Instagram)

03

रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे पुरानी एक्ट्रेस में मानी जाती हैं. उन्होंने बढ़ती उम्र के साथ ही अपनी खूबसूरती और फिटनेस पर काम किया है. वह काफी यंग नजर आती हैं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई महिला प्रधान फिल्में दी हैं. वह अपने दम पर अकेले हिट फिल्म देने की हिम्मत रखती हैं. रानी ने 14 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था. (फोटो साभारः Instagram)

04

अक्षरा सिंह को भोजपुरी के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री भी बहुत अच्छे से जानती है. उन्हों बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. वह एक सिंगर भी हैं. भोजपुरिया जवार के बीच वह काफी फेमस भी हैं. एक वक्त में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ खूब पसंद की गई थी. (फोटो साभारः Instagram)

05

काजल राघवानी को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है. पूरी इंडस्ट्री में उनकी जैसी खूबसूरत कोई नहीं है. काजल के पूरे भारत में फैंस हैं. काजल भोजपुरी के अलावा गुजराती और उड़िया फिल्मों में भी काम करती हैं. उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती है. काजल भी भोजपुरी हर दूसरी-तीसरी फिल्म में नजर आती हैं. (फोटो साभारः Instagram)

06

यामिनी सिंह भी भोजपुरी की ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू और प्रदीप पांडे चिंटू के साथ कई फिल्मों में लीड रोल निभाए हैं. इसके अलावा उन्होंने निरहुआ और खेसारी लाल यादव संग भी काम किया है. पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके जितनी ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस नहीं हैं. (फोटो साभारः Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें