
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 07 May 2023)
दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा. स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आकस्मिक धन खर्च होगा. प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव होगा. यात्रा-प्रवास में कठिनाई आएगी.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 07 May 2023)
आज आपके परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा. परिजनों के साथ मनमुटाव होगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. नकारात्मकता आपके मन को दुखी करेगी और आपको बेचैनी का अनुभव होगा. आज मकान, मिल्कियत या वाहन के दस्तावेजी कामों या हस्ताक्षर के लिए दिन योग्य नहीं है. नौकरी करने वाले लोगों को चिंता होगी. पानी से संभलकर रहें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 07 May 2023)
आपकी शारीरिक, मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी. आप भावनाओं के प्रवाह में बह जाएंगे. आप भाई-बहन के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे. उनसे लाभ भी हो सकता है. आपके विरोधी आपके समक्ष नहीं टिकेंगे. आपका भाग्य बलवान होने पर भी बिना सोचे कोई कार्य करेंगे तो नुकसान हो सकता है. आपको आध्यात्म संबंधी विषयों में सफलता मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 01:20 IST








