Asia Cup का मुद्दा अभी सुलझा भी नहीं, PCB लेकर आया अब नया शिगूफा, जय शाह से मांग रहा लिखित गांरटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. एशिया कप 2023 के आयोजन स्‍थल को लेकर उलझा मसला अभी सुलझ भी नहीं पाया है कि पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड अपनी नई फरमाइशी के साथ आगे आ गया है. पीसीबी अब बीसीसीआई सचिव जय शाह से लिखित आश्‍वासन चाहता है. उनका कहना है कि जबतक शाह लिखित तौर पर उन्‍हें आश्‍वासन नहीं देते कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्‍तान आएगा तबतक पाकिस्‍तान की टीम भी विश्‍व कप 2023 खेलने भारत नहीं जाएगी.

एशिया कप 2023 के आयोजन के लिए बीसीसीआई और पीसीबी के बीच आपस में ठन गई है. बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्‍तान भेजने को तैयार नहीं है. वहीं, पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने ही देश में यह टूर्नामेंट कराने पर अड़ा हुआ है. बीसीसीआई चाहता है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन किसी न्‍यूट्रल देश में हो. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार एशिया कप का आयोजन सितंबर के महीने में होना है. नेपाल की टीम ने हाल ही में एशिया कप के लिए पहली बार क्वालीफाई किया है.

पीटीआई के एक विश्वस्त सूत्र के अनुसार, पीसीबी प्रमुख नजम सेठी आठ मई को दुबई के लिए रवाना होने वाले हैं, जहां वह एसीसी और आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. पीसीबी के सूत्र ने कहा कि अपनी दुबई यात्रा के दौरान सेठी के पाकिस्तान के ‘सैद्धांतिक रुख’ के लिए समर्थन जुटाने के लिए लॉबिंग शुरू करने की भी उम्मीद है. उनके मुताबिक 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी को लेकर जब तक बीसीसीआई और आईसीसी लिखित गारंटी नहीं देते तब तक पाकिस्तान भारत में अपने विश्व कप मैच नहीं खेलेगा.’’

सूत्र ने कहा, ‘‘सेठी ने हाल ही में कुछ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे सलाह भी ली कि क्या पाकिस्तान को उसके रूख के खिलाफ एशिया कप में खेलना चाहिए. पाकिस्तान चाहता है कि एशिया कप लाहौर और दुबई (हाईब्रिड मॉडल) में हो.’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Tags: Asia cup, BCCI, Cricket world cup, Jay Shah, Pcb

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें