दिनेश कार्तिक ने की बेईमानी! पता था नहीं बचा पाएंगे विकेट, कर दी ऐसी हरकत- डेविड वार्नर भी भड़क गए – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले गए दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान दिनेश कार्तिक मैदान पर नियमों का उल्‍लंघन करते नजर आए. अपनी इस हरकत के चलते वो आउट होने से तो बच गए लेकिन फैन्‍स ने उन्‍हें बेईमान करार दिया. दिनेश कार्तिक की इस हरकत से स्‍वयं दिल्‍ली के कप्‍तान डेविड वार्नर और विकेटकीपर फिल साल्‍ट भी नाराज थे. हालांकि अंत में उन्‍हें कड़वा घूंट पीना पड़ा. अंपायर ने इस पूरे प्रकरण पर कोई कड़ा रुख अख्तियार नहीं किया.

यह वाक्‍या 19वें ओवर में सामने आया. महिपाल लोमरोर बैटिंग कर रहे थे. दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक उनके साथ डटे हुए थे. यह ओवर मुकेश कुमार ने डाला. बॉल बल्‍ले पर लगने के बाद पिच पर ही गिर गई. दिनेश रन चुराने के लिए आधी पिच तक आ चुके थे. महिपाल ने कार्तिक को वापस जाने के लिए कहा. इसी बीच मुकेश के हाथ में बॉल थी और वो आसानी से डायरेक्‍ट थ्रो मारकर कार्तिक को रनआउट कर सकते थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

Tags: Dinesh karthik, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें