दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत, 2 करोड़ी खिलाड़ी ने दिलाई जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के एक मैच में आरसीबी को हराया
दिल्ली की जीत के हीरो फिल सॉल्ट रहे, उन्होंने तूफानी पारी खेली

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 20 ओवर में 182 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली की जीत में विकेटकीपर बैटर फिल सॉल्ट का अहम रोल रहा. उन्होंने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक ठोका. ये दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 रन से शिकस्त दी थी.

डेविड वॉर्नर और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी ने 182 रन रन के टारगेट का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे. ये इस सीजन में दिल्ली की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. वॉर्नर 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन, फिल सॉल्ट डटे रहे. वो कुछ और इरादा करके आए थे. उन्होंने एक छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी और 9वें ओवर में 28 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद सॉल्ट खुलकर खेलने लगे और चौके-छक्कों की बरसात कर दी और राइली रुसो के साथ मिलकर दिल्ली को जीत दिला दी. फिल सॉल्ट ने आउट होने से पहले 45 गेंद में 87 ठोके.

सॉल्ट ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाए. इस मैच से पहले सॉल्ट दो मुकाबलों में शून्य पर आउट हुए थे. उन्हें आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस मुकाबले में सॉल्ट उम्मीदों पर खरे उतरे.

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 181 रन बनाए थे.

Tags: David warner, DC vs RCB, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें