Mahasamund News : नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे युवकों के मंसूबों पर फिरा पानी, एक गिरफ्तार, दो फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/महासमुंद : नकली नोट खपाते एक युवक को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महासमुंद जिला पुलिस के सरायपाली थाना क्षेत्र में एक नकली नोट मार्केट में खपाने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है. 25 हजार, 5-5 सौ के नकली नोट के साथ आरोपी पकड़ाया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 489, 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

वहीं इस मामले में 2 आरोपी फरार हो गए. आरोपी के पास से 500 रुपए के 38 नोट यानी 19,000 रुपए, और 50 रुपए के 130 नोट यानी 6,500 रुपए, कुल 25,500 रुपए का नकली नोट जब्त किया गया है.

4 आरोपी मिलकर बाजार में खपाते थे नकली नोट
महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम छिबर्रा का धर्मेंद्र प्रधान अपने साथी बद्री उर्फ नरेंद्र पटेल एवं भागीरथी बाघ के साथ आया था. धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 500 और 50 का नोट दिखाकर बताया गया कि उसके और उसके साथियों के पास काफी मात्रा में नकली नोट है जो असली नोट के जैसे दिखते है. चारों मिलकर मार्केट में खपाते हैं काफी फायदा होगा.

इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान व उसके साथी तीनों व्यक्ति दुकान के बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे तभी मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने दबिश दी. तब ये भागने लगे. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर धर्मेंद्र प्रधान को पकड़ा लेकिन उसके 2 अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं.

2 फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
धर्मेन्द्र प्रधान महासमुंद जिले के ही थाना बसना में नकली सोना खपाने के मामले में आरोपी रह चुका है. बरहाल जिले के सरायपाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं 2 फरार आरोपियो की जांच शुरू की गई है.

Tags: Chhattisgarh news, Mahasamund News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें