Raebareli News : आरेडिका ने स्थापित किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पीएम ने बताया मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने का सफल हुआ प्रयास 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ वर्मा/रायबरेली. जनपद के लालगंज तहसील में स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना जहां अपने कार्यों से रायबरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश का जलवा पूरे विश्व में बिखेरने का काम कर रहा है. वहीं एक बार फिर आरेडिका ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आरेडिका ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंत में कुल कोच उत्पादन 9981 तक पहुंच गया था.वहीं मई के शुरुआती सप्ताह में आरेडिका का कोच उत्पादन 10 हजार के आंकड़े को पार कर गया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रेडिका के महाप्रबंधक पीके मिश्रा ने कोच उत्पादन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी.

आपको बता दें कि यहां पर तैयार होने वाले अधिकतर कोच वातानुकूलित कोच हैं जिनमें थ्री टियर, टू टियर, थ्री टियर इकोनॉमिक दीन दयालु पार्सल वैन, तेजस, एसी चेयर कार, स्लीपर सहित अन्य कोच शामिल है. यहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं तेजस जैसी ट्रेनों के कोच तैयार किए गए हैं. साथ ही मोजांबिक व बांग्लादेश सहित कई अन्य देशों में भी यहां से बनकर कुछ निर्यात भी किए गए हैं.

आरेडिका ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखाई धमक
आरेडिका के जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव की माने तो बीते वित्तीय वर्ष में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली ने भारतीय रेलवे के साथ-साथ मोजांबिक रेलवे के लिए भी कोचों का उत्पादन कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. वहीं आने वाले समय में जिंबाब्वे के लिए भी आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली कोचों के उत्पादन को लेकर तैयारी में है. इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अरेडिका का अब विश्व स्तर पर भी डंका बज रहा है. इससे भारतीय रेलवे का विश्व में भी अपनी एक अलग नई पहचान बना रहा है.

रेल मंत्रालय और पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
आरेडिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय रेलवे ने ट्वीट करते हुए अरेडिका रायबरेली के बारे में लिखा भारतीय रेलवे की उत्पादन इकाई मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली ने अपनी स्थापना के बाद से अप्रैल 2023 में 10 हजार कोचों का निर्माण करके एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. भारतीय रेलवे के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा की आश्चर्यजनक यह ‘ मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने और रेलवे क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयासों का एक हिस्सा है.

 थोड़े समय में ही हासिल की बड़ी उपलब्धि
न्यूज 18 से बात करते हुए आरेडिका के जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रेल मंत्रालय की 19 स्थापित उत्पादन इकाई है. जिसने अपनी स्थापना के बहुत ही अल्प समय में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह टीम आरेडिका कि अपने कार्य के प्रति लगन सिलता और समर्पण की भावना को दर्शाती है. यात्रियों की सफल और सुरक्षित यात्रा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोचों में गुणवत्ता के सभी मानकों का पालन किया गया है. जिसके लिए पीएम मोदी ने बधाई भी दी है.

Tags: Raebareli News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें