White cobra:भारत में दिखा सफेद रंग का कोबरा, बेहद जहरीला और खतरनाक, IFS अध‍िकारी ने शेयर किया वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


किंग कोबरा तो आप सबने देखा होगा. यह सांप दुनिया के सबसे विषधर सांपों में से एक है. अगर यह डंस ले तो बचा पाना बेहद मुश्क‍िल होता है. इसका शरीर काले रंग का होता है और उसपर सफेद रंग की धारी होती है. लेकिन क्‍या आपने सफेद रंग का कोबरा देखा है? भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप एकदम दुधिया रंग के किंग कोबरा को देख सकते हैं.

सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा, अल्बिनो कोबरा को इंसानों के बीच से बचाया गया और जंगल में ले जाकर छोड़ा गया. देख‍िए अपनी आजादी पर वह कितना खुश है. जी हां, आपने सही सुना. सफेद रंग के इस कोबरा को अल्बिनो कोबरा के नाम से जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तम‍िलनाडु के कोयंबटूर में यह एक घर के बाहर घूमता हुआ पाया गया. वाइल्डलाइफ़ ऐंड नैचर कन्ज़र्वेशन ट्रस्ट के कर्मचार‍ियों ने इसे ले जाकर जंगल में छोड़ा.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing news, Bizarre news, Cobra snake, OMG News, Shocking news, Weird news, Wildlife Viral Video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें