IAS Chhavi Ranjan : वह IAS जिस पर है सेना की जमीन बेचने का आरोप, UPSC में थी 125वीं रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IAS Chhavi Ranjan : झारखंड के समाज कल्याण विभाग के सचिव आईएएस छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है. उन पर सेना की जमीन बेचने समेत कई घोटालों के आरोप हैं. 2011 बैच के आईएएस छवि रंजन ने प्रशासनिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत झारखंड के चक्रपुर से किया था. उनकी पहली पोस्टिंग चक्रपुर में एसडीओ के रूप में हुई थी.

वह अपने कारनामों के चलते शुरू से ही विवादों में रहे हैं. रांची के विधायक और झाखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने उन पर बजट सत्र के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. आज हम लोग आईएएस छवि रंजन की पढ़ाई लिखाई और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जानेंगे.

2011 बैच के आईएएस हैं छवि रंजन 

आपके शहर से (रांची)

आईएएस छवि रंजन झारखंड के ही रहने वाले हैं. उनका जन्म 1981 में कदमा में हुआ था. छविरंजन की स्कूलिंग जमेशदपुर में ही हुई है. उन्होंने साल 1999 में बिष्टुपुर के सेंट मैरी हिंदी स्कूल से हाईस्कूल पास किया था. इसके बाउ टेल्को के चिन्मया स्कूल से 12वीं पास की थी. 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीएससी और एमएससी किया है. छवि रंजन साल 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस बने थे. उनकी ऑल इंडिया 125वीं रैंक थी.

आईएएस पद छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी में थे

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईएएस छवि रंजन जमीन घोटाने में खुद को फंसता देख आईएएस पद छोड़कर प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी में थे. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि छवि रंजन ने डीसी रहते हुए जो धन जमीन घोटाले से कमाया है उसे कहीं इनवेस्ट करके खुद प्राइवेट सेक्टर में जाने की तैयारी थी. लेकिन इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें-
MBA पासआउट करोड़पति परिवार को छोड़कर बनी साध्वी, 23 साल में हो गई थी मैनेजर
DU Education: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब रात 8 बजे तक चलेंगी क्लास, जानें क्या है कारण

Tags: IAS Officer, Jharkhand news, Success Story, Upsc exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें