अतीक अहमद जेल गया तो शाइस्ता बन गई ‘डॉन’, IS-227 गैंग को किया ऑपरेट, वसूले करोड़ों रुपये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलाहाबाद. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मारे जाने के बाद भी उमेश पाल शूटआउट केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा मामला इस केस में फरार चल रही माफिया यानी की अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर है जो कि काफी चौंकाने वाला है. दरअसल माफिया अतीक अहमद के जेल जाने के बाद शाइस्ता परवीन ही अतीक अहमद के इंटर स्टेट गैंग जिसका नाम IS-227 है, को चला रही थी.

शाइस्ता ने अतीक की गैर मौजूदगी में इस गैंग के माध्यम से एक करोड़ 68 लाख रुपए वसूले थे. माफिया अतीक अहमद के राजदार खान सौलत हनीफ ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है. पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने के बाद खान सौलत हनीफ ने बताया है कि अतीक और अशरफ़ के जेल जाने के बाद गैंग की कमान शाइस्ता ही संभाल रही थी. खान सौलत हनीफ के मुताबिक शाइस्ता वसूली समेत तमाम धंधे भी चला रही थी.

शाइस्ता के कहने पर ही उसने कई बार अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों से मोटी रकम वसूल कर उस तक पहुंचाई थी. खान सौलत हनीफ ने खुलासा किया है कि बीते साल 17 जून को सुधांशु श्रीवास्तव से लाकर उसने शाइस्ता को 1 करोड़ 68 लाख रुपए भी दिए थे. इसके अलावा दिल्ली व अन्य शहरों में जाकर कारोबारियों व अन्य लोगों से रकम लेकर शाइस्ता तक पहुंचाने की बात भी खान सौलत हनीफ ने कबूली है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस लेनदेन के सबूत तब मिले जब उसने सौलत के मोबाइल की जांच की. सौलत ने व्हाट्सएप पर इस लेन देन से संबंधित चैट भी किए थे. दरअसल पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को उमेश पाल शूट आउट केस में षड्यंत्र का आरोपी बनाया है. इस मामले में पुलिस ने सौलत की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड बनवाई है, जो कि 10 मई को खत्म हो रही है. हालांकि खान सौलत हनीफ उमेश पाल अपहरण केस में नैनी सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है.

Tags: Allahabad news, News atiq ahmed, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें