
रवि पायक/भीलवाड़ा. आज के आधुनिक दौर में जब परिवारों का विघटन हो रहा है. आधुनिक युग के बच्चे अपने माता-पिता से अलग होकर रहने लगे हैं. कहीं न कहीं इस समस्या का निवारण होना भी जरूरी है क्योंकि जो सुख और आनंद संयुक्त परिवार में है वह कहीं पर भी नहीं है. मां-बाप अपने बच्चों को इतना बड़ा करते हैं .एक उम्र के बाद उनकी जरूरत महसूस होती है. इस उद्देश्य को लेकर भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद द्वारा एक नाटक का मंचन करने जा रहा है जिसका नाम है ‘घर एक मंदिर’ जो कि संयुक्त परिवार प्रणाली को बढ़ावा देगा.
इस नाटक में टीवी सीरियल और अलग-अलग प्रदेशों से एक्टर अपनी प्रस्तुति देंगे. भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत द्वारा भीलवाड़ा शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित महेश शिक्षा सदन में घर एक मंदिर नाटक का मंचन किया जाएगा. आज के आधुनिक युग में जहां परिवार एक दूसरे से अलग हो रहे हैं. वहीं इस नाटक के माध्यम से परिवारों को एक करने के उद्देश्य को लेकर इस नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
मिताली नाग निभा रही बहू का किरदार
नाटक के राइटर और डायरेक्टर ने जुगल के नायक कहा कि इस नाट्य मंच में मुंबई के सिनेमा टीवी धारावाहिकों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे करीब 16 कलाकारों की टीम घर एक मंदिर नाटक में प्रस्तुति देंगे. शहर में पहली बार पारिवारिक मुद्दों पर आधारित इस मार्मिक नाटक का आयोजन किया जा रहा है. नाटक में मुख्य भूमिका टीवी सीरियल अफसर बिटिया की अदाकारा मिताली नाग जो परिवार की बहू का किरदार निभा रही हैं.
सास और बहू में तालमेल जरूरी
नाटक में प्रस्तुति देने वाली कलाकार आशा सिंह कहती है कि आज के आधुनिक दौर में जो बहू होती है इस दौर में जल्दी तलाक हो जाते हैं और कहीं न कहीं सास और बहू में मनमुटाव देखना नॉर्मल से बात हो गई है. इसको लेकर हम इस नाटक मंच से एक संदेश देना चाहते हैं कि हर सास को यह समझना चाहिए कि अपने घर में जो बहू आई है वह भी किसी ना किसी की बेटी है और अपना घर छोड़ कर आई है. इसका सम्मान करना चाहिए और हर बहू को अपने सास की उम्र के हिसाब से उनका सम्मान करना चाहिए.
मुंबई सिनेमा और टीवी सीरियल के यह कलाकार देंगे प्रस्तुति
निर्माता-निर्देशक जुगल के नायक द्वारा लिखी गई नाटक ‘घर एक मंदिर’ के मंचन में मुंबई के 16 पुरुष व महिला कलाकार अपना अलग-अलग रोल प्ले कर रहे हैं.इनमें अफसर बिटिया सीरियल की टीवी अदाकारा मिताली नाग के साथ ही फिल्म सत्या- 2, 26/11 व टीवी शो बालिका वधु की कलाकार शर्मिला डे , मॉडल ज्योति सिंह, नम्रता, टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल व सावधान इंडिया में काम कर चुकी, राजस्थानी फिल्मों की अदाकारा आशा देवासी, एक्टर-डायरेक्टर शैलेंद्र सेन सहित अलग-अलग प्रदेशों से आए एक्टर और कलाकार नाट्य मंचन में भूमिका निभारहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 19:02 IST








