Apradh Movie Scene: फिरोज खान ने किया 1 सीन हटवाने का वादा, तभी बदल गया मुमताज का मिजाज, देखती रह गई जनता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 70-80 के दशक में मुमताज (Mumtaz) सबसे फिट एक्ट्रेस हुआ करती थीं. यूं तो उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी कम नहीं हुए हैं. जब कभी वह किसी शो में जाती हैं, उनके ग्रेस के लोग दीवाने हो जाते हैं. कहा जाता कि जब भी मुमताज की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होतीं, लोग उन्हें देखने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर लाइन लगा देते थे.मुमताज की अदा, खूबसूरती और नजाकत ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि उन्होंने अपने करियर पर एक ऐसा फैसला लिया था, जो उनके शांत और शर्मिले वाले नेचर के बिल्कूल विपरित था. फिल्म के 1 सीन से मुमताज ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी थीं. उनका लुक देख हर कोई अवाक रह गया था. चलिए जानते हैं उस बारे में विस्तार से…

मुमताज से जुड़ा यह किस्सा साल 1970 का है. जब फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर फिरोज खान (Feroz Khan) की फिल्म ‘अपराध’ (Apradh) के लिए मुमताज को चुना गया. बता दें कि यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसे फिरोज खान ने बनाया भी और इसमें लीड रोल भी प्ले किया था. फिल्म की लीड एक्ट्रेस मुमताज थीं.

1 सीन ने बदल दिया दर्शकों का मिजाज
जब फिल्म ‘अपराध’ 1972 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी तब फिल्म में मुमताज का नया अवतार देख पर कोई शॉक्ड हो गया था. ये पहली बार था जब मुमताज बिकिनी में देखी गई थीं. उनका लुक इतना सेंसुअल था कि लोग उन्हें सिनेमा घर में देख क्रेजी हो गए थे. फिल्म के सीन में मुमताज बिकिनी पहनकर समुंदर की लहरों के बीच अपने ऑन स्क्रीन हीरो संग खूब मस्ती करती हुई देखी गई थीं. इस एक सीन फिल्म की किस्मत ही बदल कर दिया. पर जगह मुमताज-मुमताज होने लगा था. मुमताज से किए गए 1 वादे के अनुसार, फिरोज खान ने वादा पूरा किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धूम मचा दिया. फिल्म सुपरहिट निकली.

जानिए क्या था वादा
एक बार ई-टाइम्स के एक इंटरव्यू में मुमताज ने ‘अपराध’ फिल्म में अपने बिकिनी पहनने पर अपना अनुभव शेयर किया था. उन्होंने बताया था उन्होंने बिकिनी पहने का डिसीजन क्यों लिया. जबकि शुरुआत में वह बिकनी पहनने में अनकंफरटेबल फील करती थीं. इंटरव्यू में मुमताज ने बताया था कि राजेश खन्ना के साथ वाली फिल्म आराधना (Aradhana) के सुपरहिट ‘रूप तेरा मस्ताना’ सॉन्ग करते समय मैंने स्विमिंग ड्रेस पहना था. हालांकि मैंने फिरोज खान की फिल्म ‘अपराध’ के लिए मैंने उनके लिए खासतौर बिकनी पहनी थी. फिल्मों में मैं बिकिनी इसलिए कभी नहीं पहनना पसंद करती थी क्योंकि मेरी जांघें मोटी थी इसलिए मैं पहनने से बचती थी.
” isDesktop=”true” id=”6112797″ >

खुद को देख बेहद खुश थी अदाकारा
आगे बताते हुए अदाकारा ने कहा था कि फिरोज खान ने वादा किया था अगर वह यह करेंगी तो वह इस सीन को हटा देंगे. हालांकि बाद में शूटिंग शेड्यूल खत्म होने के बाद मैंने खुद को देखा तो मैं हैरान रह गई क्योंकि मैं बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग थी, जिसे देख मैं बहुत खुश थीं. इसीलिए मैंने इस सीन को स्पेशल फिल्म में रहने के लिए कहा और सीन कट करने से मना कर दिया था.

Tags: Entertainment, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Mumtaz mahal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें