Nagaur News : जीरे के भावों में आई तेजी, जानिए क्या है नागौर और मेड़ता मंडियों में भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण कुमार/नागौर. जीरा एक बार फिर से किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. क्योंकि जीरे के भाव एक बार फिर से चर्चा का केन्द्र बना हुआ है. मेड़ता व नागौर में जीरे के भाव को लेकर हमेशा प्रतिस्पर्धा बनी रहती है. ऐसे में दोनों मंडियो में खरीद को लेकर होड़ बनी हुई है. जीरे के साथ-साथ बाकी फसल के भावों में भी बढ़त देखने को मिल रही है. किसान के लिए यह कृषि वर्ष कमाल से गुजर रहा है. क्योंकि इस बार कुछ ही फसलों के भाव गिरे है. जबकि अधिकतर फसलों के भाव बढ़े है.

जीरा किसानों के लिए चेहरे पर सोने की की सुनहरी मुस्कान ला रहा है क्योंकि जीरे के भावों में फिर से तेजी आई है. नागौर मंडी में यहां जीरा 27000 से 44476 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. वहीं मेड़ता मंडी में जीरा 28000 से 44750 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.

मेड़ता मंडी में फसलों के भाव
मेड़ता मंडी की बात की जाए तो मूंग 6500 से 8000,चना 4350 से 4525,ग्वार 5010 से 5480,सुआ 12500 से 16000,सौंफ 12000 से 17500,रायड़ा 3800 से 4800,तारामीरा 4900 से 5150, इसबगोल 19000 से 23200,कपास 7500 से 8400,और असालिया 7200 से 8250 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है.मेड़ता कृषि उपज मंडी में असालिया, सुआ, व कपास इन फसलों की खरीद नागौर मंडी इन फसलों की खरीद वर्तमान समय में नहीं हो रही है.

आपके शहर से (नागौर)

नागौर मंडी में फसलों के भाव
वहीं नागौर मंडी के भाव की बात की जाए तो यहां ग्वार 4800 से 5450मैथी 5600 से 6000,चना 4000 से 4550,तारामीरा 4800 से 5100,ज्वार 3000 से 3950,सरसो 3800 से 4600, इसबगोल 15000 से 23500, सौंफ 11000 से 17000 और मूंग 6500 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. नागौर मंडी में मैथी की खरीद हो रही है जबकि मेड़ता मंडी में नहीं हो रही है.

Tags: Nagaur News, Rajasthan news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें