
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के प्यार के चर्चे 80 के दशक में खूब हुआ करते थे. अपने करियर की पहली फिल्म ‘बेताब’ से दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया था. फिल्म में दर्शकों को दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी. दोनों एक दूसरे से गुपचुप प्यार भी करने लगे थे लेकिन सनी देओल का एक सच जानकर अमृता सिंह ने उनसे नाता तोड़ लिया था उनसे रिश्ता, ऐसे टूटा था कि एक्ट्रेस ने प्यार को पब्लिसिटी स्टंट बता दिया था.
अमृता सिंह 80 के दशक में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी थीं. वह अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही थीं. लेकिन सनी देओल के प्यार में पड़ने के बाद भी उन्होंने अपने करियर पर असर नहीं पड़ने दिया. दोनों का प्यार गुपचुप था कभी किसी ने सामने आकर कुछ नहीं कहा.अमृता सिंह और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी ने एक और फिल्म में साथ काम किया था और इनका प्रेम परवान चढ़ गया. अमृता ने सनी से शादी करने का फैसला कर लिया था. लेकिन उस दौर में किसी के बारे में इतनी आसानी से नहीं जाना जाता था. सोशल मीडिया जो नहीं था. इनके प्यार के बीत एक दिन एक ऐसी सच्चाई सामने आईं जिससे अमृता बेखबर थीं, दीन दुनिया से बेखबर अमृता, सनी के संग सुनहरे ख्वाब बुनने में जुटी रहीं. लेकिन एक फोटो ने दोनों के प्यार को खत्म कर दिया.
अक्षय कुमार की पहली हीरोइन, जब काम मांगने पहुंची एक्टर के पास, कहा- नहीं बन सकती हीरोइन और फिर…
सनी देओल के इस राज से बेखबर थीं अमृता सिंह
अमृता सिंह और सनी देओल की नजदीकियां फिल्म ‘बेताब’में काम करने के बाद बढ़ने लगी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे और उन्हें प्यार हो गया. फिल्म ‘बेताब’ के सेट पर अमृता – सनी के साथ काफी वक्त साथ बिताया करती थीं. थे. लेकिन उस दौर में लोगों के राज इतनी आसानी से सामने नहीं आते थे. अमृता भी एक राज से बेखबर थीं और एक्ट्रेस ने मैगजीन में सनी देओल की शादी की फोटो देख ली और अमृता के पैरों तले जमीन खिसक गई. उनकी जिदंगी में जैसे तूफान आ गया. सनी की शादी का पता चलते ही उन्होंने एक्टर से दूरी बना ली. दोनों का रिश्ता उसी वक्त खत्म हो गया.
जब प्यार को बताया पब्लिसिटी स्टेंट
दरअसल, सनी देओल के करियर पर कोई असर न पड़े इसलिए धर्मेंद्र ने सनी की शादी की बात सबसे छिपा कर रखी थी. वह सनी की शादी की बात उनकी फिल्म की रिलीज से पहले बाहर नहीं आने देना चाहते थे. जब अमृता और सनी के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगी तो फिल्म को भी इस बात का फायदा हुआ था. यही वजह थी कि जब अमृता से एक इंटरव्यू इस रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने रिश्ते को फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट बता दिया था. अमृता अपने करियर को लेकर काफी सीरियस थीं उन्होंने अपने करियर पर इस बात का भी कोई असर नहीं पड़ने दिया था. अपने इस किस्से के बाद अपने करियर में आगे बढ़ गई थीं और उन्होंने सनी से दूरी बना ली.
बता दें कि सनी देओल की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. सनी की पत्नी का नाम पूजा देओल है. एक्टर ने अपनी शादी की बात सबसे छिपाकर रखी थी. एक्टर के पिता धर्मेंद्र ये बात सबके सामने नहीं लाना चाहते थे ताकि बेटे के फिल्मी करियर पर बुरा असर पड़ सकता है. शादी के बाद पूजा उस समय लंदन में रहती थी और सनी इंडिया में. हालांकि सनी फिल्मों के बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर उनसे मिलने जाया करते थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amrita Singh, Entertainment news., Entertainment Special, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:47 IST








