गौतम से ‘गंभीर’ लड़ाई के बाद एक्शन में विराट कोहली, BCCI को लिखी चिठ्ठी, जानें क्या कहा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल मैच में हुआ था विवाद
कोहली ने बीसीसीआई को लिखी चिठ्ठी लिखकर अपना पक्ष रखा है

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में बीती 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ था. ये मैच आऱसीबी ने जीता था. विराट कोहली ने उस मैच में 31 रन की पारी खेली थी. लेकिन, उनकी इस पारी से ज्यादा चर्चा मैच के बाद उन्होंने जो किया या बीच मैदान में उनके और गौतम गंभीर के बीच जो हुआ, वो सुर्खियां बना हुआ है. इस विवाद को 5 दिन बीत चुके हैं. लेकिन, अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच, ये खबर आई है कि मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर और नवीन उल हक के साथ हुई झड़प के बाद विराट कोहली ने बीसीसीआई को चिठ्ठी लिखकर अपना पक्ष रखा है. विराट ने चिट्ठी में बताया है कि उनकी इस विवाद में कोई गलती नहीं है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने 100 फीसदी मैच फीस काटे जाने पर भी निराशा जाहिर की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने अपनी चिठ्ठी में लिखा है कि उन्होंने लखनऊ के खिलाड़ी नवीन-उल-हक या मेंटॉर गौतम गंभीर ने ऐसा कुछ कहा नहीं कि उन्हें इस तरह की सजा मिली. बता दें कि इस विवाद के बाद विराट और गौतम दोनों की 100 फीसदी मैच काट ली गई थी. जबकि नवीन उल हक पर 50 फीसदी का जुर्माना लगाया गया था.

बीसीसीआई को कोहली ने लिखी है चिठ्ठी
रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी और लखनऊ के बीच हुए मैच में मोहम्मद सिराज के अपनी बाउंसर से नवीन-उल-हक को गुस्सा दिलाया था. कोहली ने अपनी चिठ्ठी में इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने सिराज को सिर्फ बाउंसर फेंकने को कहा था कि न कि नवीन को मारने का.

कोहली जुर्माने से आहत
कोहली को हालांकि, ये लगता है कि उनका बर्ताव ऐसा नहीं था कि उन पर इतना भारी जुर्माना लगाया गया. कोहली के लिए ये जुर्माने की राशि करीब 1.25 करोड़ रुपये होगी. अब सवाल ये उठता है कि कोहली पर जो जुर्माना लगाया गया है वो पैसा उनकी सैलरी से कटेगा या उनकी फ्रेंचाइजी आरसीबी इस राशि को भरेगी. तो इसका जवाब ये है कि विराट को फूटी कौड़ी भी नहीं देनी होगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पॉलिसी है, वो मैदान पर हुए किसी तरह के विवाद के लिए खिलाड़ी की मैच फीस नहीं काटते हैं. फ्रेंचाइजी जुर्माने की सूरत में पैसा खुद चुकाती है.

Virat Ganguly Spat: श्रीसंत ने किया आग में घी डालने का काम, बोले- दिल्ली के खिलाफ विराट का शतक दादा के लिए…

क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि बीती 1 मई को आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से हुआ था. इसी मैच के बाद विराट कोहली और लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर के बीच झगड़ा हो गया था. इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब मैच के बाद काइल मायर्स कोहली से कुछ बात कर रहे थे, उसी दौरान गंभीर आते हैं और मायर्स को खींचकर वहां से ले जाते हैं. इसके बाद नवीन उल हक़ गुस्से में आते दिखते हैं और अगले ही पल गंभीर भी पलटकर आते हैं, तो केएल राहुल उन्हें हटाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, विराट उनसे कुछ कहते हैं और फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इससे पहले, मैदान पर भी विराट का नवीन उल हक और अमित मिश्रा से भी विवाद हुआ था.

Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें