
राजाराम मंडल/मधुबनी. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं या फिर फोटोग्राफी/ सिनेमेटोग्राफी में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन काम सीखने के लिए रुपए नहीं है, तो यह खबर आपके ही काम की है. मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट के पीछे एक दत्ता फिल्म स्टूडियो है. जहां आप फोटोग्राफी, एडिटिंग और अन्य विधा आप सीख सकते हैं. वह भी फ्री में. तो फिर आप वहां पहुंचे और अपने शौक व सपने दोनों को पूरा करें. यहां यह कोर्स 3 महीने का है.
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी से सीखा फोटोग्राफी
इस स्टूडियो के मालिक संदीप कुमार का कहना है कि वर्षों पूर्व उन्होंने खुद बहुत मुश्किल से फोटोग्राफी/ सिनेमेटोग्राफी की बारीकियों को सीखा था. उन्होंने डब्बू रत्नानी के पास फोटोग्राफी का कोर्स किया था, जो कि बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर हैं.
लगभग हर हिरोइन और हीरो की फोटो खींचते हैं. ऐसे में वे नहीं चाहते हैं कि मधुबनी के युवाओं को भी उनके जैसा स्ट्रगल करना पड़े. इसलिए उन्होंने युवाओं को फ्री में फोटोग्राफी सीखाने का प्रण लिया है. विशेष तौर पर वह लोगों की सोच को बदलना चाहते हैं.
प्रोफेशनल फोटोग्राफी में बना सकते हैं करियर
दत्ता फिल्म स्टूडियो के मालिक संदीप बताते हैं कि अब बिहार में भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर की डिमांड बढ़ने लगी है. लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर रखने लगे हैं. इसके अलावा अब शादी-व्याह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी प्रोफेशनल फोटोग्राफर की डिमांड करते हैं.
ऐसे में फोटोग्राफी/ सिनेमेटोग्राफी में दक्ष होने पर युवाओं को बढ़िया कमाई हो सकती है. संदीप बताते हैं कि यहां पर वे हर चीज को बारीकी से सिखाते हैं. यहां आपको अपना पर्सनल कैमरा लाने की जरूरत नहीं है. स्टूडियो के कैमरा से आपको सिखाया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Madhubani news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:02 IST








