NTRO Recruitment 2023: ग्रेजुएट के साथ इस भाषा का है नॉलेज, तो टेक्निकल इंटेलिजेंस में पाएं नौकरी, 1.42 लाख है सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NTRO Recruitment 2023: इंटेलिजेंस विभाग (Intelligence Department) का हिस्सा बनने का सपना हर युवाओं का होता है. इसके लिए भारत सरकार (Government Job) द्वारा समय-समय पर अलग-अलग विंग के लिए भर्तियां निकाली जाती है. इस बार राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) ने एनालिस्ट के पदों पर भर्ती (NTRO Recruitment 2023) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे NTRO की आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इन पदों (NTRO Recruitment) के लिए आवेदन 31 मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. NTRO Bharti 2023 के तहत कुल 35 पदों को भरा जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

NTRO Recruitment के लिए आवश्यक आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए.

NTRO Bharti के लिए भरे जाने वाले पद
कुल पदों की संख्या- 35

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

NTRO Recruitment के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार जो भी NTRO Bharti 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित भाषा का नॉलेज भी होना चाहिए.

NTRO Bharti के जरिए चयन होने पर मिलेगी सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें वेतन के तौर पर 44900 रुपये से 142400 रुपये दिए जाएंगे.

NTRO Recruitment के लिए आवश्यक तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 05 मई 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 मई 2023
देखें यहां नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
NTRO Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
NTRO Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

NTRO Bharti के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करना नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें…
1.12 लाख सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो CRPF में तुरंत करें आवेदन
कर्मचारी चयन बोर्ड में 10वीं, ITI पास के लिए निकली वैकेंसी, 69000 मिलेगी सैलरी

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें