1 लाख रुपये के करीब पहुंचा इस स्टॉक का दाम, जानें देश के सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी क्या बनाती है? आगे कैसी रहेगी चाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MRF Share Price: शेयर बाजार में हर स्टॉक की कीमत अलग-अलग होती है. कोई 1 रुपये में मिल जाता है तो किसी शेयर का भाव 5 हजार रुपये तक होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय शेयर बाजार में सबसे महंगा स्टॉक कौन-सा है. देश के सबसे महंगे शेयर को खरीदने के लिए आपको करीब एक लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. हम बात कर रहे हैं एमआरएफ (MRF) के शेयरों की.

एमआरएफ के शेयरों में इन दिनों तेजी देखी जा रही है. पिछले 2 दिन में ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. कंपनी के एक शेयर का दाम अब 1 लाख रुपये के करीब पहुंच चुका है. फिलहाल इसके एक शेयर की कीमत 94,875 रुपये है. बता दें ये भारत का पहला शेयर होगा जो 1 लाख का आंकड़ा छुने के बेहद करीब है. 5 मई के कारोबार में एमआरएफ का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 3,503.25 रुपये यानी 3.68 फीसदी की बढ़त के साथ 98614.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. 1 हफ्ते में इस स्टॉक में 10.79 फीसदी की छलांग लगाई है जबकि 1 महीने में इसमें 17.47 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.

23 सालों में 10000 फीसदी छलांग
साल 2000 में यह स्टॉक 1000 रुपये पर था जबकि अब 2023 में इसका भाव करीब 1 लाख रुपये के पास पहुंच गया है यानी इन 23 सालों में स्टॉक ने 10000 फीसदी का शानदार छलांग लगाया है.

कंपनी क्या बनाती है?
एमआरएफ का पूरा नाम मद्रास रबर फैक्ट्री (Madras Rubber Factory) है. इसका मुख्यालय चेन्नई में है. साल 1946 में गुब्बारे बनाने के साथ कंपनी की शुरुआत हुई थी. साल 1952 में कंपनी टायर कारोबार में उतरी. शुरुआती 4 साल में ही 52 फीसदी मार्केट शेयर था. शेयर बाजार में कंपनी 1961 में लिस्ट हुई. 1983 में मारुति 800 MRF टायर के साथ लॉन्च किया. कंपनी ने साल 2000 से सचिन तेंदुलकर के साथ करार किया है. एमआरएफ, अमेरिका को टायर एक्सपोर्ट करने वाली देश की पहली कंपनी है. कंपनी 1989 से खिलौने बनाने का भी कारोबार करती है. FUNSKOOL के नाम से कंपनी के प्रोडक्ट बिकते हैं.

क्या अगले हफ्ते बन पाएगा ये लखटकिया शेयर
अरिहंत कैपिटल के आशीष महेश्वरी का कहना है कि स्टॉक ने 52 वीक हाई का स्तर छु लिया है. 1 लाख रुपये का स्तर स्टॉक पार कर सकता है. पिछले तिमाही में 340 करोड़ रुपये का मुनाफा कंपनी ने किया था जो कि दिसंबर तिमाही से डबल था. वहीं पूरे साल का मुनाफा 770 करोड़ रुपये था जिसमें से आधा प्रॉफिट मार्च तिमाही में रहा. अगर कंपनी के मुनाफे में यहीं रन रेट बनी रहती है तो आगे यह स्टॉक अच्छी तेजी दिखाएगा और स्टॉक अगले हफ्ते ही 1 लाख का स्तर दिखा सकता है.

Tags: Share market, Stock market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें