रिया चक्रवर्ती को ‘रोडीज’ से धोना पड़ेगा हाथ! 2 एक्टर ने शूटिंग करने से किया इंकार, खलबली मचा देगी वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय युवाओं में पॉपुलर एमटीवी का रियलिटी शो एमटीवी रोडीज का नया सीजन जल्द ही प्रीमियर होने वाला है. रोडीज एक ऐसा शो है, जिसमें मिलने वाले चैलेंजिस की वजह से हर युवा उसे पसंद करता है. शो में तीन गैंग लीडर सोते हैं, जिनकी टीम को नए-नए चैलेंजिस मिलते हैं. इस बार रोडीज का 19वां सीजन आने वाला है. इस सीजन का थीम होने वाला है ‘कर्म या कांड’. लेकिन शो के शुरू होने से पहले एक बार फिर रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में है. खबर है कि रिया की दूसरे गैंग लीडर्स के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई है.

रिया चक्रवर्ती का नाम जब से रोडीज के लिए फाइनल हुआ है, तब से वह सुर्खियों में हैं. रिया के इस शो में जुड़ने की खबर आई है तब से सुशांत के फैंस भी काफी नाराज हैं और इसी वजह से शो को दो दूसरे गैंग लीडर्स को भी खरी खोटी सुना रहे हैं.

शो लॉन्च होने से पहले बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी
हर बार की तरह इस बार भी तीन गैंग लीडर हैं, जिनमें प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं. इस बार सोनू सूद भी शो में जज की भूमिका निभाएंगे. जहां एक और यंगस्टर्स शो के प्रीमियर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वही, शो लॉन्च होने से पहले ही एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी भी इसके साथ जुड़ गई है.

सुशांत के फैंस बने सिरदर्द!
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं, रिया चक्रवर्ती 3 साल बाद शो के जरिए कुछ नया करने जा रही हैं. सुशांत की मौत के बाद रिया को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था, ऐसे में अब दोबारा शो का हिस्सा बनने जा रहीं रिया पर यंगस्टर्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर जमकर फूट रहा है. इसका खामियाजा शो के दूसरे गैंग लीडर प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी को भी उठाना पड़ रहा है. यंगस्टर्स उन दोनों को भी रिया का सपोर्ट करने के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी ने शूट से किया इंकार!
जमकर हो रही ट्रोलिंग के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि रिया को शो से हाथ धोना पड़ सकता है. क्योंकि प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी ने शो में रिया के साथ शूट करने से इंकार कर दिया है, हालांकि अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं हो रही है.

प्रिंस नरूला क्यों देनी पड़ी सफाई
शो के तीनों गैंग लीडर्स को ट्रॉल्स ने इतना परेशान किया है कि प्रिंस नरूला को पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर सफाई देनी पड़ी थी. शो पर खड़ी हुई कंट्रोवर्सी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रिंस नरूला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘कुछ लोग मुझ पर किसी को सपोर्ट करने का आरोप लगा रहे हैं. यह बात सरासर गलत है. मैं इस शो में दर्शकों के लिए हिस्सा बना हुआ हूं ना कि किसी भी अन्य व्यक्ति को सपोर्ट कर रहा हूं.

जल्द सामने आएंगी सच्चाई
उन्होंने रिया चक्रवर्ती का नाम लिए बिना ही सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को पूरी सफाई दी. अब ऐसे में इस तरह की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं कि अगर रिया चक्रवर्ती शो का हिस्सा रहती हैं तो प्रिंस और गौतम को शो छोड़ सकते हैं, क्योंकि कोई भी कलाकार अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहता हालांकि शो के प्रीमियर से पहले जल्द ही इन सभी खबरों पर से पर्दा उठ जाएगा.

Tags: Gautam Gulati, Rhea chakraborty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें