Success Story: ऋतु करिधल हैं देश की रॉकेट वुमन, यहां से की थी पढ़ाई, पढ़ें मंगलयान तक का सफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. Ritu karidhal success story: ऋतु करिधाल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ काम करने वाली एक भारतीय वैज्ञानिक हैं. वह भारत के मंगल कक्षीय मिशन, मंगलयान की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं. उन्हें भारत की “रॉकेट वुमन” के रूप में जाना जाता है. लखनऊ में जन्मी ऋतु करिधल एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं. मिशन योजना और उसके संचालन के लिए डॉक्टर ऋतु करिधल को साल 2007 में इसरो का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिला था.

ऋतु करिधल की स्कूल से कॉलेज तक की पढ़ाई लखनऊ से ही हुई है. बाद में उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से एमटेक किया था. खास बात यह है कि ऋतु करिधल को यह उपलब्धि इतनी आसानी से नहीं मिली है. दो बच्चों की मां होने के साथ ही अन्य कई जिम्मेदारियों को निभाते हुए ऋतु बाद में रॉकेट वुमन के नाम से मसहूर हुई हैं. ऋतु करिधल बचपन से ही ऊंची उड़ान भरना चाहती थीं और यही कारण था कि उनकी कामयाबी ने दुनिया भर में उनका नाम रोशन किया.

कामयाबी के लिए करनी होगी दिन रात मेहनत
डॉक्टर ऋतु करिधल का कहना है कि कामयाबी के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी. जीवन में कई बार आपको कठिनाई भी लगेगी लेकिन आपकी सफलता से सारी थकान दूर हो जाएगी. कई बार आपकी कामयाबी के पीछे आपके परिवार का सपोर्ट छिपा होता है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें-
MBA पासआउट करोड़पति परिवार को छोड़कर बनी साध्वी, 23 साल में हो गई थी मैनेजर
DU Education: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब रात 8 बजे तक चलेंगी क्लास, जानें क्या है कारण

स्पेस साइंस में महिलाएं रोशन कर सकती हैं नाम
डॉक्टर ऋतु का कहना है कि महिलाओं के लिए स्पेस साइंस करियर के तौर पर काफी अच्छा विकल्प है. इस क्षेत्र में महिलाओं को काम करके अपना नाम रोशन करना चाहिए.

Tags: Education news, Success Story, Womens Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें