
हाइलाइट्स
आनंद महिंद्रा और अनुराधा महिंद्रा की मुलाकात इंदौर में हुई थी.
अनुराधा से शादी करने के लिए आनंद महिंद्रा ने एक सेमेस्टर का ब्रेक लिया था.
शादी के बाद वे दोनों यूएस गए और अपनी पढ़ाई पूरी की.
नई दिल्ली. देश के जानेमाने उद्योगपति और थार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने बेबाक अंदाज के लिए ट्विटर पर काफी चर्चा में रहते हैं. उनकी लाइफ के बारे में तो लोगों को आमतौर पर जानकारी है ही. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आनंद महिंद्रा की पत्नी कौन हैं. उनकी पत्नी का नाम अनुराधा महिंद्रा है. वह खुद एक होने के साथ-साथ एक बिजनेसपर्सन भी हैं. अनुराधा महिंद्रा लग्जरी लाइफस्टाइल मैगजीन वर्व की संस्थापक हैं. इसके अलावा उन्होंने मैन्ज वर्ल्ड (Man’s World) नाम की एक मैग्जीन की संस्थापना भी की है.
अनुराधा महिंद्रा मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं. उन्होंने मुबंई के सबसे खूबसूरत कॉलेज कहे जाने वाले सोफिया कॉलेज फोर विमेन से स्नातक की शिक्षा पूरी की है. कॉलेज के दौरान ही उनकी मुलाकात आनंद महिंद्रा से हुई थी. उस वक्त अनुराधा की आयु 17 साल थी. इन दोनों की मुलाकात इंदौर में हुई थी. आनंद महिंद्रा उस वक्त हार्वर्ड में फिल्म मेकिंग और आर्किटेक्चर पढ़ रहे थे. वह एक स्टूडेंट फिल्म बनाने ही इंदौर आए थे.
दोनों गए यूएस
आनंद महिंद्रा पहली मुलाकात से अनुराधा को पसंद करने लगे. उन्होंने अनुराधा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज भी किया. आनंद महिंद्रा ने अनुराधा महिंद्रा को प्रपोज करते हुए अपनी मां की अंगूठी दी थी. इसके बाद उन्होंने केवल शादी के लिए ही एक सेमेस्टर का ब्रेक ले लिया. शादी के बाद दोनों अमेरिका चले गए. वहां अनुराधा महिंद्रा ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशन प्रोग्राम चुना और अपनी पढ़ाई पूरी की.
पत्रकारिता में करियर
अनुराधा महिंद्रा ने पत्रकारिता को अपने करियर के रूप में चुना. वह रोलिंग स्टोन इंडिया की एडिटर इन चीफ बनीं. उन्होंने स्थानीय आर्ट एंड क्राफ्ट्स को भी आगे बढ़ाने को लेकर तत्पर हैं. वह द इंडिया स्टोरी के एडवाइजरी बोर्ड और आर्टिसन के एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य हैं. इसके अलावा वह अपने परोपकारी कामों के लिए भी जानी जाती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anand mahindra, Business news, Business news in hindi, Businessman Anand Mahindra
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 12:18 IST









