
हाइलाइट्स
नीरज चोपड़ा ने किया कमाल
दोहा डायमंड लीग के खिताब को किया अपने नाम
नई दिल्ली. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने नए सत्र का आगाज शानदार तरीके से किया है. उन्होंने दोहा डायमंड लीग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया है. स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित प्रतियोगता के पहले ही प्रयास में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सबको चौंका दिया. इस मुकाबले में उन्होंने दुसरे प्रयास में 86.04 मीटर, तीसरे प्रयास में 85.47 मीटर, पांचवें प्रयास में 84.37 और छठवें प्रयास में 86.52 मीटर दूर भाला फेंका.
इस मुकाबले में चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- 7 सालों तक नहीं छीन सका कोई चैंपियनशिप, लंबे समय तक चैंपियन रहने वाले ये हैं 5 रेसलर, लिस्ट में रोमन रेंस भी
बता दें नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है. वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. नीरज पिछले साल ‘समग्र फिटनेस और ताकत’ की कमी के कारण यहां हिस्सा नहीं ले पाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Neeraj Chopra, Neeraj chopra javelin, Neeraj chopra javelin thrower
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 00:12 IST








